देश

जैसलमेर से पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार, ISI को भेज रहा था भारत की गोपनीय जानकारियां

राजस्थान इंटेलिजेंस ने जैसलमेर के निवासी पठान खान को आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम के तहत हिरासत में लिया है। आरोप है कि वह लंबे समय से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI को भारत की संवेदनशील जानकारी भेज रहा था। जयपुर स्थित केंद्रीय जांच केंद्र में उससे पूछताछ जारी है, जहां सेना से संबंधित गोपनीय सूचनाओं के लीक होने के ठोस प्रमाण मिले हैं।

Image

आईएसआई जासूस ने पूछताछ के दौरान अपने आरोप कबूले (प्रतीकात्मक फोटो)

राजस्थान इंटेलिजेंस ने जैसलमेर निवासी पठान खान को आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम के तहत हिरासत में लिया। आरोप है कि वो लंबे समय से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI को भारत की संवेदनशील जानकारी भेज रहा था। जयपुर स्थित केंद्रीय जांच केंद्र में उससे पूछताछ जारी है, जहां सेना से जुड़ी गोपनीय सूचनाएं लीक करने के ठोस प्रमाण मिले हैं। जैसलमेर के जीरो आरडी मोहनगढ़ क्षेत्र से पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहे 40 वर्षीय पठान खान को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया।

पठान खान पर भारत की सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण जानकारियां और सेना से जुड़ी वीडियो व फोटो पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI को भेजने के गंभीर आरोप लगे हैं। इसके अलावा, ये भी पता चला कि आईएसआई भारत में जासूसी करने के लिए उन लोगों को निशाना बना रहा है जिनकी रिश्तेदारी पाकिस्तान में है। खासकर, सीमा क्षेत्र के लोग, सेना और पैरामिलिट्री फोर्स के जवान इस गुप्तचरी के निशाने पर हैं। जो लोग जासूसी करने से इनकार करते हैं, उनके पाकिस्तान में रहने वाले रिश्तेदारों को परेशान किया जा रहा है। मौजूदा समय में आईएसआई भारत की सीमाओं पर हो रही गतिविधियों को जानने के लिए बेहद चिंतित है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें