देश

'आईएसआई और रॉ एक ही घर में?' असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई पर साधा निशाना

हिमंत बिस्वा सरमा और कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई के बीच उनकी पत्नी के पाकिस्तान से कथित संबंध को लेकर वाकयुद्ध शनिवार को भी जारी रहा। असम के मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हम किसी पर आरोप नहीं लगा रहे हैं, लेकिन हम चाहते हैं कि कुछ तथ्य सामने आएं। मेरे कुछ सवाल हैं। सबसे पहले, क्या यह सच है या झूठ कि सांसद की पत्नी पाकिस्तान में काम करती थी।

Image

असम के सीएम ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई पर लगाया आरोप

Photo : ANI

Himanta Biswa Sarma: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई के बीच उनकी पत्नी के पाकिस्तान से कथित संबंध को लेकर वाकयुद्ध शनिवार को भी जारी रहा। असम के मुख्यमंत्री सरमा ने एक दिन पहले कहा था कि वह लोकसभा में कांग्रेस के उप नेता प्रतिपक्ष के बयान आईएसआई और रॉ एक साथ एक ही घर में कैसे रह सकते हैं? पर स्पष्टीकरण चाहते हैं। असम के मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हम किसी पर आरोप नहीं लगा रहे हैं, लेकिन हम चाहते हैं कि कुछ तथ्य सामने आएं। मेरे कुछ सवाल हैं। सबसे पहले, क्या यह सच है या झूठ कि सांसद की पत्नी पाकिस्तान में काम करती थी? दूसरा, क्या उसने भारतीय नागरिकता ली है या नहीं। तीसरा, क्या सांसद इस दौरान पाकिस्तान गए थे और पाकिस्तान के राजदूत से मिलने के दौरान उन्होंने विदेश मंत्रालय से अनुमति ली थी या नहीं... आईएसआई और रॉ एक ही घर में कैसे रह सकते हैं? आईएसआई पाकिस्तान है और रॉ भारत है; उनका एक साथ रहना संभव नहीं है।

अगर मेरी पत्नी आईएसआई एजेंट है, तो मैं भारत का रॉ एजेंट हूं- गौरव गोगोई

गौरव गोगोई उस समय विवादों में घिर गए जब सरमा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं के एक वर्ग ने उनकी पत्नी एलिजाबेथ गोगोई की विदेशी नागरिकता पर सवाल उठाए और उन पर आईएसआई से संबंध होने का आरोप लगाया। उन्होंने दस साल पहले 2015 में भारत में तत्कालीन पाकिस्तानी उच्चायुक्त के साथ गोगोई की अगुवाई में हुई बैठक पर भी सवाल उठाए। विवाद तब और बढ़ गया जब असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इन दावों को उठाया। इस पर कांग्रेस के एक सांसद ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए असम के मुख्यमंत्री पर अपने पद को लेकर बेचैन और असुरक्षित होने का आरोप लगाया।

आरोपों को हास्यास्पद बताते हुए गौरव गोगोई ने गुरुवार को कहा कि अगर मेरी पत्नी पाकिस्तान की आईएसआई एजेंट है, तो मैं भारत का रॉ एजेंट हूं। मुझे कोई आपत्ति नहीं है अगर एक परिवार जिसके खिलाफ कई मामले और कई आरोप हैं, वह मेरे खिलाफ आरोप लगाता है। असम के मुख्यमंत्री ये आरोप केवल अपने खिलाफ लगे आरोपों से ध्यान हटाने के लिए लगा रहे हैं। इसके साथ ही, अगले साल होने वाले राज्य चुनावों से पहले दोनों पक्षों के बीच लड़ाई की रेखाएं स्पष्ट रूप से खींची गई है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article