क्या पंजाब में सियासी फायदे के लिए खालिस्तान मुद्दे को हवा दी जा रही है?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रामानुज सिंह
  • Updated Feb 23, 2023, 11:44 PM IST

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह और उसके समर्थकों ने पंजाब पुलिस को घुटनों पर लाकर अपनी मांगें मंगवा लीं। सवाल उठा रहा है कि क्या पंजाब में सियासी फायदे के लिये खालिस्तान के मुद्दे को हवा दी जा रही है?

आज देश ने देखा कि कैसे 24 घंटे का अल्टिमेटम देकर पंजाब पुलिस के इकबाल की धज्जियां उड़ाई गईं। सैकड़ों की भीड़ ने पुलिस पर पत्थर-लाठी-डंडे और तलवारों से हमला बोला और अमृतसर के अजनाला थाने पर घंटों कब्जा किये रखा। अहसास दिला दिया कि पंजाब में कानून उनके ठेंगे पर है।

गजब तो ये है कि थाने पर हमला बोलने वाले खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह और उसके समर्थकों ने पंजाब पुलिस को घुटनों पर लाकर अपनी मांगें मंगवा लीं। और पंजाब के सीएम ये कहते दिखे कि पंजाब में कानून व्यवस्था दुरुस्त है। मान का ये बयान चौंका रहा है और सवाल उठा रहा है कि क्या पंजाब में सियासी फायदे के लिये खालिस्तान के मुद्दे को हवा दी जा रही है?

End of Feed