Dry Day 2023: देश की राजधानी दिल्ली के 'ड्राई डेज' में फेरबदल किया गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार ने शुक्रवार (24 नवंबर, 2023) को इस बाबत नया आदेश जारी किया, जिसके तहत 25 दिसंबर, 2023 यानी क्रिसमस डे पर ऐसी कोई रोक नहीं रहेगी। दिल्ली में उस दौरान ड्राई डे नहीं रहेगा। हालांकि, यह फैसला सिर्फ दिल्ली तक सीमित रहेगा। बाकी सूबे में ऐसा नहीं रहेगा। वहां पर आपको क्रिसमस के मौके पर शराब नहीं मिलेगी।
तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)
25 दिसंबर, 2023 को सोमवार है। ईसाइयों के सबसे बड़े पर्व क्रिसमस पर इस दौरान दिल्ली में शराब बिकेगी। राजधानी में उस रोज शराब की दुकानें खुलेंगी, मगर देश के अन्य हिस्सों में ड्राई डे के तहत न तो दुकानें खुलेंगी और न ही इसकी बिक्री होगी।
दरअसल, ड्राई डे वे दिन होते हैं, जब देश के हिस्सों में उस दौरान अल्कोहल वाले पेय पदार्थ की बिक्री पर कड़ा प्रतिबंध रहता है। आमतौर पर ये ड्राई डे राष्ट्रीय अवकाश, धार्मिक पर्वों और अन्य अहम मौकों पर माने जाते हैं और इनमें क्रिसमस भी आता है।
वैसे, ध्यान देने वाली बात है कि देश के कुछ राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ऐसे भी हैं, जहां पर ड्राई डे का कॉन्सेप्ट काम नहीं करता। ऐसा इसलिए क्योंकि वहां पर अल्कोहल बैन है। इनमें बिहार, गुजरात, मणिपुर, मिजोरम, अंडमान एंड निकोबार द्वीप और लक्षद्वीप शामिल हैं।
