IRCTC hotel corruption case: 'कोर्ट पर कोई भरोसा नहीं...'; राबड़ी देवी की ट्रांसफर एप्लीकेशन पर दलीलें सुनी गईं, मंगलवार को अगली सुनवाई

बिहार की पूर्व CM राबड़ी देवी ने पिछले महीने दिल्ली की एक अदालत में अर्जी देकर अपने और अपने परिवार के खिलाफ दर्ज कई केस को उस जज से ट्रांसफर करने की मांग की, जिसने IRCTC स्कैम केस में उनके खिलाफ आरोप तय किए थे। जहां राउज एवेन्यू कोर्ट ने राबड़ी देवी की ट्रांसफर एप्लीकेशन पर दलीलें सुनीं।

IRCTC Hotel Corruption Case: राउज एवेन्यू कोर्ट ने बिहार की पूर्व CM राबड़ी देवी की ट्रांसफर एप्लीकेशन पर दलीलें सुनीं। इस दौरान उनकी तरफ से पेश सीनियर वकील ने कहा कि उन्हें केस की सुनवाई कर रही कोर्ट पर कोई भरोसा नहीं है। जिस तरह से कार्रवाई हुई, उससे ही भेदभाव दिखता है। वहीं, कोर्ट बाकी दलीलें मंगलवार को सुनेगा।

rabri

राउज एवेन्यू कोर्ट ने राबड़ी देवी की ट्रांसफर एप्लीकेशन पर दलीलें सुनीं (ANI)

बता दें कि राबड़ी देवी ने पिछले महीने दिल्ली की एक अदालत में अर्जी देकर अपने और अपने परिवार के खिलाफ दर्ज कई केस को उस जज से ट्रांसफर करने की मांग की, जिसने IRCTC स्कैम केस में उनके खिलाफ आरोप तय किए थे।

End of Feed