ईरान के सुरक्षा प्रमुख मोहसिन रेजाई ने NSA अजित डोभाल से की बात, पश्चिम एशिया के हालात पर हुई चर्चा

ईरान के सुरक्षा प्रमुख और भारत के NSA के बीच यह बातचीत सऊदी अरब की राजधानी रियाद के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए हमले के दो दिन बाद हुई है। दोनों ने वार्ता के दौरान क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों के साथ-साथ भारत और ईरान के आपसी हितों से जुड़े मुद्दों पर बात की।

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव डॉ. मोहसिन रेजाई ने सोमवार शाम भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल से फोन पर बातचीत की। इस दौरान दोनों के बीच क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों के साथ-साथ भारत और ईरान के आपसी हितों से जुड़े मुद्दों पर वार्ता हुई। भारत में ईरान के दूतावास ने इस बारे में जानकारी दी।

अजित डोभाल और मोहसिन रेजाई।

अजित डोभाल और मोहसिन रेजाई।

बता दें कि यह बातचीत ऐसे समय में हुई है, जब पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच भारत के सामने ईरान और खाड़ी देशों के साथ अपने संबंधों में संतुलन बनाए रखने की चुनौती है। भारत लगातार संघर्ष समाप्त करने के लिए बातचीत और कूटनीति का रास्ता अपनाने की अपील करता रहा है। साथ ही, भारत ने व्यापारिक जहाजों और नागरिक बुनियादी ढांचे पर होने वाले हमलों का विरोध किया है।

End of Feed