देश

ईरान युद्ध: महाराष्ट्र सरकार ने अरब देशों में फंसे नागरिकों के लिए शुरू किया हेल्पलाइन नंबर

सीएम देवेंद्र फडणवीस केंद्र सरकार के साथ भी नियमित रूप से समन्वय कर रहे हैं, जो हर संभव सहायता प्रदान कर रही है, जबकि महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन को समन्वय प्रयासों का जिम्मा सौंपा गया है।

Image

अरब देशों में फंसे सैकड़ों भारतीय

Photo : AP

Iran-Israel War: महाराष्ट्र सरकार ने अमेरिका-इजराइल-ईरान संघर्ष के बीच मध्य पूर्व में फंसे सैकड़ों लोगों के लिए एक आपातकालीन व्हाट्सएप हेल्पलाइन शुरू की है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, ईरान युद्ध के कारण हवाई क्षेत्र बंद होने से महाराष्ट्र के कई सौ लोग मध्य पूर्व में फंसे हुए हैं, हालांकि सभी सुरक्षित हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक पोस्ट में बताया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस व्यक्तिगत रूप से स्थिति पर नजर रख रहे हैं और विभिन्न एजेंसियों के साथ लगातार संपर्क में हैं।

केंद्र सरकार के साथ भी नियमित रूप से समन्वय

सीएम देवेंद्र फडणवीस केंद्र सरकार के साथ भी नियमित रूप से समन्वय कर रहे हैं, जो हर संभव सहायता प्रदान कर रही है, जबकि महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन को समन्वय प्रयासों का जिम्मा सौंपा गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने आगे बताया कि राज्य सरकार ने दुबई स्थित इंडियन पीपुल्स फोरम के समन्वय से फंसे हुए नागरिकों के लिए +971 50 365 4357 व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।

कांग्रेस के जालना से सांसद कल्याण काले भी फंसे

दुबई में फंसे लोगों में कांग्रेस के जालना से लोकसभा सांसद कल्याण काले भी शामिल हैं, जो ईरान पर अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले से ठीक एक दिन पहले शुक्रवार को वहां गए थे। उनके भाई जगन्नाथ काले ने यह जानकारी दी।

ट्रंप बोले, जारी रहेगा ईरान पर आक्रमण

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान पर भारी और सटीक बमबारी इस सप्ताह या जब तक जरूरी होगा तब तक जारी रहेगी। इस स्थिति के चलते पश्चिम एशिया के कई हवाई क्षेत्रों को बंद कर दिया गया है, जिससे उड़ानों में भारी व्यवधान उत्पन्न हुआ है और यात्री फंसे हुए हैं। अधिकारियों ने बताया है कि महाराष्ट्र के कई स्थानों से फंसे हुए नागरिकों के आंकड़े जुटाए जा रहे हैं।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें