DG CISF: राजस्थान कैडर की सीनियर IPS नीना सिंह को सीआईएसएफ महानिदेशक का अतिरिक्त चार्ज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 30, 2023, 11:13 PM IST

DG CISF News: 1989 बैच की IPS नीना सिंह संभालेंगी DG CISF का अतिरिक्त चार्ज, राजस्थान कैडर की आईपीएस अधिकारी हैं नीना सिंह।

भारतीय पुलिस सेवा की 1989 बैच की अधिकारी नीना सिंह को सीआईएसएफ महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, क्योंकि बल के सेवारत प्रमुख शील वर्धन सिंह 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। गृह मंत्रालय के एक आदेश में यह जानकारी दी गई है।नीना सिंह वर्तमान में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के मुख्यालय में विशेष महानिदेशक (डीजी) के पद पर तैनात हैं।

CISF DG

IPS नीना सिंह संभालेंगी DG CISF का अतिरिक्त चार्ज

सीआईएसएफ को नागरिक हवाई अड्डों, दिल्ली मेट्रो और एयरोस्पेस और परमाणु क्षेत्र में संवेदनशील प्रतिष्ठानों की सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। बिहार कैडर के 1986 बैच के आईपीएस अधिकारी शील वर्धन सिंह को नवंबर 2021 में सीआईएसएफ डीजी नियुक्त किया गया था। वह बृहस्पतिवार को सेवा से सेवानिवृत्त हो जाएंगे।

End of Feed