मराठा आरक्षण पर सुलग रहा महाराष्ट्र, छत्रपति संभाजीनगर जिले में इंटरनेट सेवा बंद, अलर्ट पर प्रशासन

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 2, 2023, 10:46 AM IST

Internet Services Suspended In Chhatrapati Sambhajinagar : मराठा कोटा को लेकर जारी प्रदर्शनों के बारे में अफवाहों को रोकने के लिए छत्रपति संभाजीनगर जिले में इंटरनेट सेवा (मोबाइल और ब्राडबैंड) बंद करने का फैसला लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि इंटरनेट सेवा बुधवार शाम छह बजे से शुक्रवार शाम छह बजे तक बंद रहेगी।

Internet Services Suspended In Chhatrapati Sambhajinagar : महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण आंदोलन के उग्र होते स्वरूप को देखते हुए प्रशासन बेहद सतर्क है। प्रदर्शनों को देखते हुए छत्रपति संभाजीनगर जिले में ग्रामीण एवं शहरी दोनों इलाकों में गुरुवार को इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई। विरोध प्रदर्शनों की वजह से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में चुनौती मिल रही है। इसके बाद प्रशासन ने इंटरनेट सेवा बंद करने का फैसला लिया।

Maratha Reservation Protest

मराठा आरक्षण की मांग को लेकर महाराष्ट्र में प्रदर्शन।

शुक्रवार शाम छह बजे तक इंटरनेट सेवा बंद

रिपोर्टों में अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि मराठा कोटा को लेकर जारी प्रदर्शनों के बारे में अफवाहों को रोकने के लिए छत्रपति संभाजीनगर जिले में इंटरनेट सेवा (मोबाइल और ब्राडबैंड) बंद करने का फैसला लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि इंटरनेट सेवा बुधवार शाम छह बजे से शुक्रवार शाम छह बजे तक बंद रहेगी। इंटरनेट सेवा गंगापुर, वैजापुर, खुलताबाद, फुलांबरी, सिलोड, कन्नाड, पैठण, सीगांव और छत्रपति संभाजीनगर में बंद रहेगी। जिले में बुधवार को आगजनी की कुछ घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में भी उग्र एवं हिंसक प्रदर्शन हुए।

End of Feed