दिल्ली में इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने की जगह केजरीवाल ने बनाया शीशमहल, अमित शाह ने पूर्व सीएम को यूं घेरा

गृह मंत्री ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार लोगों को पानी की आपूर्ति करने के लिए एक प्रणाली नहीं बना सकी, लेकिन केजरीवाल ने अपने चार लोगों के परिवार के लिए जल संयंत्र पर 14 करोड़ रुपये खर्च किए।

Amit Shah on Arvind Kejriwal: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में अपने लगभग 10 साल के कार्यकाल के दौरान राजधानी में बुनियादी ढांचा तैयार करने के बजाय अपने लिए शीश महल बनाने के लिए अरविंद केजरीवाल को निशाने पर लिया। नई दिल्ली नगर निगम के कामकाजी महिला छात्रावास, सुषमा भवन का उद्घाटन करने के बाद एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शाह ने मुख्यमंत्री के रूप में केजरीवाल के आधिकारिक आवास में उपयोग की जाने वाली कई महंगे सामान और उपकरणों का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने इनमें से कुछ चीजों के बारे में कभी नहीं सुना था।

Amit shah

अमित शाह का केजरीवाल पर निशाना

'शीश महल' को लेकर निशाने पर केजरीवाल

शाह ने कहा, जब केजरीवाल राजनीति में आए तो उन्होंने सरकारी कार या बंगला नहीं लेने की कसम खाई थी और एक नई तरह की राजनीति की शुरुआत करने का वादा किया था। लेकिन वह एक, दो, तीन या चार बंगलों से संतुष्ट नहीं हो सके और इसके बजाय उन्होंने अपने लिए 50,000 वर्ग गज जमीन में फैला एक शीश महल बनाया, जिसकी लागत 45 करोड़ रुपये है। बता दें कि भाजपा केजरीवाल पर निशाना साधने के लिए "शीश महल" शब्द का इस्तेमाल कर रही है, जो दरअसल सीएम आवास है जिसे लेकर केजरीवाल निशाने पर रहे हैं।

End of Feed