Bihar Politics: बिहार में JDU के NDA में आने के बाद सीट बंटवारे का फॉर्मूला तलाशने की पहल

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 1, 2024, 11:31 PM IST

Bihar Politics: भाजपा और जदयू बड़े घटक दल हैं। लेकिन, चार अन्य सहयोगी दलों को भी सम्मानजनक सीट देने की तैयारी की जा रही है, जिससे गठबंधन में मजबूती बनी रहे।

Bihar Politics: बिहार में जदयू के एनडीए में शामिल होने के बाद भाजपा फिर से सत्तारूढ़ हो गई है। लेकिन, इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर सीट बंटवारे पर भाजपा की परेशानी बढ़ती दिख रही है। सूत्रों का दावा है कि एनडीए में सीट बंटवारे के गणित के सूत्र तलाशने की पहल भी शुरू हो गई है।

PM Modi_Nitish Kumar

पीएम मोदी नीतीश कुमार (फाइल फोटो)

दरअसल, एनडीए में जब जदयू शामिल नहीं थी तब बड़ी आसानी से सीट बंटवारे की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन, जदयू के आने के बाद समीकरण बदल गया है। वैसे भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व किसी भी सहयोगी पार्टी को असहज नहीं होने देना चाह रहा है। यही कारण माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में भी एनडीए में शामिल सभी दल के नेता उपस्थित थे।

End of Feed