अहमदाबाद विमान हादसे की शुरुआती जांच रिपोर्ट इसी सप्ताह होगी सार्वजनिक, AAIB ने संसदीय समिति को बताया

सूत्रों ने बताया कि एएआईबी अधिकारियों ने परिवहन, पर्यटन और संस्कृति संबंधी समिति को बताया कि विमान का ब्लैक बॉक्स और वॉयस रिकॉर्डर सुरक्षित है और डेटा की जांच की जा रही है।

Ahmedabad Air India Flight Crash: विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) अहमदाबाद एअर इंडिया विमान हादसे से संबंधित अपनी शुरुआती जांच रिपोर्ट इस सप्ताह सार्वजनिक करेगा। ब्यूरो के अधिकारियों ने बुधवार को संसद की एक स्थायी समिति को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि अभी रिपोर्ट को अंतिम रूप नहीं दिया जा सका है और जांच फिलहाल जारी है। बीते 12 जून को एअर इंडिया का विमान बोइंग 787 ड्रीमलाइन अहमदाबाद हवाई अड्डे से लंदन के लिए उड़ान भरने के कुछ देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में 250 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।

Air India crash

अहमदाबाद विमान हादसे की शुरुआती जांच रिपोर्ट इस सप्ताह सार्वजनिक होगी (पीटीआई)

विमान का ब्लैक बॉक्स और वॉयस रिकॉर्डर सुरक्षित

सूत्रों ने बताया कि एएआईबी अधिकारियों ने परिवहन, पर्यटन और संस्कृति संबंधी समिति को बताया कि विमान का ब्लैक बॉक्स और वॉयस रिकॉर्डर सुरक्षित है और डेटा की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि विस्तृत और गहन जांच के लिए विमान निर्माता बोइंग सहित विदेशी कंपनियों की मदद ली गई। एएआईबी ने दुर्घटना के एक दिन बाद जांच शुरू की थी और वैश्विक मानदंडों के अनुरूप अपने महानिदेशक जीवीजी युगंधर की अध्यक्षता में टीम का गठन किया था। सूत्रों ने कहा कि यह पहली बार है जब भारत में इतनी महत्वपूर्ण जांच हो रही है।

End of Feed