अयोध्या आ रही फ्लाइट में बम की सूचना, महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर हुई लैडिंग हुई; प्रशासन हुआ अलर्ट

आकासा एयरलाइंस में बम होने की धमकी मिली है। जिस फ्लाइट में बम की धमकी मिली है, वह बेंगलुरु से अयोध्या आ रही थी।

उत्तर प्रदेश के अयोध्या से बड़ी खबर सामने आई है। आकासा एयरलाइंस में बम होने की धमकी मिली है। जिस फ्लाइट में बम की धमकी मिली है, वह बेंगलुरु से अयोध्या आ रही थी। महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट को पूरी तरह अलर्ट कर दिया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से CISF जवानों समेत पूरा स्टाफ पूरी तरह अलर्ट है। जानकारी के मुताबिक, विमान चेकिंग हुई है। फ्लाइट में है 173 यात्री सवार है।

Akasa Airlines

आकासा एयरलाइंस की अयोध्या आ रही फ्लाइट में बम की धमकी

महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के डायरेक्टर ने बताया कि सभी 173 यात्रियों को उतारकर उनकी जांच की गई है बीडीडीएस की टीम व अन्य सुरक्षा एजेंसियां जांच की, बताया कि फ्लाइट में बम की सूचना थी, जो बेंगलुरु से उड़ान भरकर अयोध्या पहुंची है जिसकी सफल लैंडिंग कराई गई।

End of Feed