देश

अयोध्या आ रही फ्लाइट में बम की सूचना, महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर हुई लैडिंग हुई; प्रशासन हुआ अलर्ट

आकासा एयरलाइंस में बम होने की धमकी मिली है। जिस फ्लाइट में बम की धमकी मिली है, वह बेंगलुरु से अयोध्या आ रही थी।

Image

आकासा एयरलाइंस की अयोध्या आ रही फ्लाइट में बम की धमकी

Photo : iStock

उत्तर प्रदेश के अयोध्या से बड़ी खबर सामने आई है। आकासा एयरलाइंस में बम होने की धमकी मिली है। जिस फ्लाइट में बम की धमकी मिली है, वह बेंगलुरु से अयोध्या आ रही थी। महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट को पूरी तरह अलर्ट कर दिया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से CISF जवानों समेत पूरा स्टाफ पूरी तरह अलर्ट है। जानकारी के मुताबिक, विमान चेकिंग हुई है। फ्लाइट में है 173 यात्री सवार है।

महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के डायरेक्टर ने बताया कि सभी 173 यात्रियों को उतारकर उनकी जांच की गई है बीडीडीएस की टीम व अन्य सुरक्षा एजेंसियां जांच की, बताया कि फ्लाइट में बम की सूचना थी, जो बेंगलुरु से उड़ान भरकर अयोध्या पहुंची है जिसकी सफल लैंडिंग कराई गई।

सभी यात्रियों की सुरक्षा जांच कर एयरपोर्ट के अंदर सुरक्षित ले आए

वहीं सभी यात्रियों की सुरक्षा जांच कर एयरपोर्ट के अंदर सुरक्षित ले आए हैं, विमान को आइसोलेशन पर भेजा गया है। इससे पहले फ्लाइट में बम की सूचना पर महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंच गए आपात स्थिति से निपटने लिए के लिए सभी विभागों को अलर्ट किया गया उधर अकासा एयरलाइंस से आने वाले एक यात्री ने बताया कि विमान में बताया गया कि सुरक्षा का मामला है, जिसके लिए पर जल्द ही लैंडिंग करनी पड़ेगी।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article