देश

Indore: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले- 30 साल बाद देश में होगी गृह युद्ध जैसी स्थिति, हिंदू शब्द को करना होगा मजबूत

Kailash Vijayvargiya: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने एक सामाजिक समरसता कार्यक्रम को संबोधित किया। विजयवर्गीय ने कहा कि होली, दीपावली, राखी, भगवान परशुराम, महाराणा प्रताप हम सभी के हैं। महाराणा प्रताप ने हिंदू समाज को बचाने के लिए मुगलों के सामने संघर्ष किया। देश के त्योहार सभी धर्म के त्योहार है। हमें हमारी सोच बदलना होगी।

Image

हिंदू शब्द को करना होगा मजबूत- कैलाश विजयवर्गीय

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Indore News: इंदौर में रविवार को मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का एक बयान सामने आया है। मंत्री विजयवर्गीय ने एक सामाजिक समरसता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मैं कुछ दिन पहले एक मिलिट्री के रिटायर ऑफिसर के साथ बैठा था, उन्होंने कहा कि 30 साल बाद देश के अंदर गृह युद्ध प्रारंभ हो जाएगा। जिस प्रकार से हमारे देश की डेमोग्राफी बदल रही है, उस पर हमें विचार करना चाहिए। विजयवर्गीय ने कहा, हिंदू शब्द कैसे मजबूत हो इसके लिए हमें काम करना होगा। रविवार को विजयवर्गीय ने सामाजिक समरसता कार्यक्रम में शिरकत की और हिंदू समाज और त्योहारों की चर्चा विषय पर जनसभा को संबोधित किया।

देश में अभी भी कुछ लोग कर रहे अंग्रेजों का प्रतिनिधित्व

मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि होली, दीपावली, राखी, भगवान परशुराम, महाराणा प्रताप हम सभी के हैं। महाराणा प्रताप ने हिंदू समाज को बचाने के लिए मुगलों के सामने संघर्ष किया। देश के त्योहार सभी धर्म के त्योहार है। हमें हमारी सोच बदलना होगी। देश में अभी भी कुछ लोग अंग्रेजों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। अंग्रेजों ने फूट डालो और राज करो का काम किया। अब अंग्रेज चले गए लेकिन देश में कुछ लोग ऐसे है जो अंग्रेजों का प्रतिनिधित्व करते हैं और फूट डालो और राज करो की नीति पर काम करते हैं। वो भी सिर्फ कुर्सी के लिए। उनको कुर्सी चाहिए। मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि समाज को मजबूत करना होगा तभी देश ताकतवार होगा। देश को ताकतवर करने के लिए समाज को मजबूत करना होगा और इसके लिए जाति बंधन से मुक्त होकर संगठित होना होगा।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article