देश

Mother of the Nation: भाजपा सांसद वरूण गांधी बोले- सही मायने में इंदिरा गांधी 'देश की मां' हैं

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Oct 31, 2023, 04:42 PM IST

Varun Gandhi on Indira Gandhi: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद वरूण गांधी ने मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री व अपनी दादी इंदिरा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर नमन किया और कहा कि सही मायने में वह 'देश की मां' हैं।

Image

वरूण ने इस पोस्ट के साथ ही इंदिरा गांधी के साथ अपने बचपन की एक तस्वीर भी साझा की

वरूण गांधी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, 'अप्रतिम साहस एवं संघर्ष की प्रतीक और लोकतांत्रिक समाजवाद की प्रणेता रहीं मेरी दादी स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी को उनके बलिदान दिवस पर शत शत नमन।' उन्होंने कहा, 'आपमें कठोर फैसले लेने के दृढ़निश्चय के साथ साथ मातृत्व तथा एक बेहद सरल और सौम्य कोमलता भी थी। आप सही मायने में 'देश की मां' हैं।'

वरूण ने इस पोस्ट के साथ ही इंदिरा गांधी के साथ अपने बचपन की एक तस्वीर भी शेयर की।इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर, 1917 को प्रयागराज में हुआ था। वह जनवरी 1966 से मार्च 1977 तक प्रधानमंत्री रहीं। इसके बाद 1980 में वह फिर से प्रधानमंत्री बनीं। 31 अक्टूबर 1984 को इंदिरा गांधी के अंगरक्षकों ने उनकी हत्या कर दी थी।

इंदिरा गांधी के दो पुत्र थे- संजय गांधी और राजीव गांधी। संजय गांधी की एक विमान हादसे में मृत्यु हो गई थी जबकि राजीव गांधी की हत्या कर दी गई थी। वरुण गांधी इंदिरा गांधी के पौत्र और दिवंगत संजय गांधी के पुत्र हैं। वरूण की मां मेनका गांधी सुलतानपुर लोकसभा सीट से भाजपा की वरिष्ठ सांसद हैं और वह केंद्र सरकार में मंत्री भी रह चुकी हैं।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article