Indira Gandhi Death Anniversary: भारत की आयरन लेडी को देश ने किया याद, जानें 'वुमन ऑफ द मिलेनियम' के बारे में खास बातें

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Oct 31, 2023, 09:06 AM IST

Indira Gandhi Death Anniversary: पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की आज (31 अक्टूबर) पुण्यतिथि है। इस मौके पर भारत की आयरन लेडी देश ने याद किया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने शक्ति स्थल पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Indira Gandhi Death Anniversary: पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की आज (31 अक्टूबर) पुण्यतिथि है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी सांसद राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर शक्ति स्थल पर श्रद्धांजलि दी। देश उन्हें याद कर रहा है। तत्कालीन प्रधानमंत्री की इंदिरा गांधी की हत्या 31 अक्टूबर 1984 को उनके अंगरक्षकों ने कर दी थी। 1984 में स्वर्ण मंदिर में में ऑपरेशन ब्लू स्टार के 5 महीने की सैन्य कार्रवाई के बाद उनकी हत्या की गई। उन्होंने जनवरी 1966 से मार्च 1977 तक और फिर जनवरी 1980 से अक्टूबर 1984 में अपनी हत्या तक भारत की प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया। इंदिरा गांधी को "भारत की आयरन लेडी" के रूप में जाना जाता है। उन्होंने बैंकों के राष्ट्रीयकरण किया। उन्हें प्रिवी पर्स उन्मूलन का श्रेय भी दिया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि 1971 के बांग्लादेश युद्ध के बाद दिग्गज बीजेपी नेता और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने उन्हें देवी दुर्गा कहा था। 1999 में बीबीसी पोल में उन्हें 'वुमन ऑफ द मिलेनियम' नॉमेट किया गया था।

Indira Gandhi death anniversary, Iron Lady of India, Woman of the Millennium

पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि

इंदिरा का जन्म 19 नवंबर 1917 को इलाहाबाद में हुआ था। वह पंडित जवाहरलाल नेहरू की इकलौती संतान थी। जवाहरलाल नेहरू स्वतंत्र भारत के पहले प्रधान मंत्री थे। उनका पूरा परिवार स्वतंत्रता संग्राम में शामिल था। उनके दादा मोतीलाल नेहरू एक फेमस वकील, एक्टिविस्ट और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से जुड़े राजनीतिज्ञ थे। उन्होंने 1919 से 1920 और 1928 से 1929 तक दो बार कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। उनकी मां कमला नेहरू भी एक स्वतंत्रता सेनानी और कांग्रेस की सदस्य थीं।

End of Feed