Sanjeev Kumar : विमान से खास लोगों की यात्रा करना आम बात है। लेकिन कभी-कभी विमानन कंपनियां इन खास लोगों की यात्रा को और भी बेहद खास बना देती हैं। इसी तरह का एक मौका इंडिगो को मिला और उसने अपने इस क्षण को यादगार बना दिया और लोगों की वाहवाही बटोरी। दरअसल पुणे जाने वाले उसके विमान में कारगिल युद्ध के हीरो एवं परमवीर चक्र विजेता संजीव कुमार सवार थे। इस बात की जानकारी जब विमान के कैप्टन को हुई तो उड़ान भरने से पहले चालक दल के सदस्यों ने उनका स्वागत किया।
परमवीर चक्र विजेता संजीव कुमार का स्वागत।
यह वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। कारगिल के हीरो को सम्मानित करने पर लोगों ने विमानन कंपनी की सराहना की है। साथ ही संजीव कुमार को सैल्यूट भी किया। एक ने लिखा यह वीडियो देखकर मेरा दिन बन गया। एक अन्य यूजर ने कहा- गर्व की बात है। वहीं, एक अन्य यूजर ने कमेंट किया- शुक्रिया इंडिगो, हीरो को सम्मान देने के लिए।
कारगिल के इस हीरो के सम्मान का वीडियो इंडिगो की तरफ से ट्वीट किया गया है। इस वीडियो में विमान के कैप्टन एडसेल कहते हैं कि 'लेडीज एंड जेंटलमैन...मैं आपका कैप्टन एडसेल हूं।'
कैप्टन ने संजीव कुमार का परिचय दिया
कारगिल के इस हीरो के सम्मान का वीडियो इंडिगो की तरफ से ट्वीट किया गया है। इस वीडियो में विमान के कैप्टन एडसेल कहते हैं कि 'लेडीज एंड जेंटलमैन...मैं आपका कैप्टन एडसेल हूं। मेरे साथ आज फ्लाइट ऑफिसर गुरनीत एवं मेरी लीड श्रूति हैं। मैं आपका फ्लाइट में स्वागत करता हूं। यहां से हमें पुणे की यात्रा पूरी करने में हमें 50 मिनट का समय लगेगा।' इसके बाद कैप्टन ने परमवीर चक्र विजेता का परिचय दिया।
बहादुरी का सबसे बड़ा सम्मान है परमवीर चक्र
उन्होंने कहा, 'आज हमारे बीच एक बेहद खास व्यक्ति उपस्थित हैं। हम लोगों के बीच परमवीर चक्र विजेता संजीव कुमार जी हैं। इस पुरस्कार की विशिष्टता जानकर आपको हैरानी होगी कि अभी तक यह वीरता का अवॉर्ड केवल 21 लोगों को मिला है। युद्ध के समय दिया जाने वाला यह बहादुरी का सबसे बड़ा सम्मान है।'
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।
