'बैलगाड़ी से चले जाएंगे, लेकिन Indigo से नहीं...', देशभर में आज भी सैकड़ों फ्लाइट्स कैंसिल; यात्रियों का फूटा एयरलाइंस पर गुस्सा

IndiGo Flights Cancellation: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन विमानन कंपनियों में से एक इंडिगो के लिए शुक्रवार का दिन किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। गुरुवार को 550 से ज्यादा घरेलू और इंटरनेशनल फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं। वहीं, शुक्रवार को भी सुबह से कई फ्लाइट्स रद्द हो गई।

IndiGo Flights Cancellation: बीते कुछ दिनों से देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो क्रू की कमी की सामना कर रही है, जिसकी वजह से फ्लाइट्स के ऑपरेशन प्रभावित हो गए हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, गुरुवार को 550 से ज्यादा इंडिगो फ्लाइट्स कैंसिल हुए। वहीं, शुक्रवार सुबह से खबर लिखे जाने तक 100 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हो चुके हैं।

indigo airline delay

इंडिगो की कई फ्लाइट्स आज भी रद्द।(फोटो सोर्स: PTI)

इस घटना से यात्री काफी परेशान हैं। एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार करते-करते यात्रियों की सब्र का बांध टूट चुका है। इस बीच कई यात्रियों का एयरलाइन कंपनी पर गुस्सा फूट पड़ा। दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट का इंतजार कर रहे एक यात्री ने कहा,"वो इंडिगो एयरलाइन से कभी सफर नहीं करेंगे बैलगाड़ी से चले जाएंगे।"

End of Feed