देश

भारत को GE से मिला 5वां F404 इंजन, कंपनी ने कहा- HAL के साथ मिलकर उत्पादन में लाएंगे तेजी

जीई एयरोस्पेस के प्रवक्ता ने इंजन की आपूर्ति के बारे में जानकारी देते हुए शुक्रवार को कहा कि एफ-404 इंजन का उत्पादन तय समय में सुनिश्चित करने के लिए HAL और जीई एयरोस्पेस बेहद तालमेल और करीबी के साथ काम करेंगे। बता दें कि जीई का यह इंजन लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट तेजस मार्क-1 में लगेगा।

tejas

जीई के इंजन तेजस फाइटर प्लेन में लगेंगे। तस्वीर-PTI

Photo : PTI

GE fifth F404 IN20 engine : अमेरिकी एविएशन कंपनी जनरल इलेक्ट्रिन (GE) ने अपना पांचवा F404-IN20 इंजन हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) को सौंप दिया है। जीई एयरोस्पेस के प्रवक्ता ने इंजन की आपूर्ति के बारे में जानकारी देते हुए शुक्रवार को कहा कि एफ-404 इंजन का उत्पादन तय समय में सुनिश्चित करने के लिए HAL और जीई एयरोस्पेस बेहद तालमेल और करीबी के साथ काम करेंगे। बता दें कि जीई का यह इंजन लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट तेजस मार्क-1 में लगेगा।

हल्के लड़ाकू विमान तेजस एलसीए एमके-1ए के लिए भारत के एचएएल को चौथा जीई-404 जेट इंजन अक्टूबर महीने में मिला। जबकि एचएएल को तीसरे जेट इंजन की आपूर्ति सितंबर में हुई।

वर्ष के अंत तक कुल 12 जीई-404 जेट इंजन मिलेंगे

एचएएल को इस वित्त वर्ष के अंत तक कुल 12 जीई-404 जेट इंजन मिलने की संभावना है। एचएएल को इस वित्त वर्ष के अंत तक कुल 12 जीई-404 जेट इंजन मिलने की संभावना है। ये सभी इंजन भारतीय लड़ाकू विमान तेजस मार्क-1ए में लगाए जाएंगे। गौरतलब है कि अमेरिकी कंपनी भारत में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड को यह जेट इंजन सप्लाई कर रही है। एचएएल के अधिकारियों ने आधिकारिक पुष्टि करते हुए बताया कि, उन्हें एलसीए एमके-1ए के लिए चौथा जीई-404 इंजन मिला है।

तेजस एमके-1ए के उत्पादन में आएगी तेजी

एचएएल का कहना है कि इंजन आपूर्ति श्रृंखला में सुधार होने से लड़ाकू विमान तेजस एमके-1ए के उत्पादन और वायुसेना को इसकी डिलीवरी देने के कार्यक्रम में गति आएगी। दरअसल भारतीय वायुसेना ने तेजस एमके-1ए विमानों के निर्माण का ऑर्डर दिया है, जिन्हें आने वाले वर्षों में क्रमिक रूप से डिलीवर किया जाएगा। यह विमान आधुनिक एवियोनिक्स, बेहतर हथियार क्षमता और उन्नत इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सिस्टम से लैस होंगे। भारतीय वायुसेना को लड़ाकू विमानों की आपूर्ति के लिए हाल ही में एक नया अनुबंध किया गया है। इस करार के मुताबिक 62 हजार करोड़ रुपए से अधिक की लागत से भारतीय वायुसेना को 97 स्वदेशी लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट उपलब्ध कराए जाएंगे।

तेजस एमके-1ए के लिए समझौता

इन लड़ाकू विमानों की आपूर्ति के लिए रक्षा मंत्रालय ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के साथ 97 स्वदेशी लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एलसीए) तेजस एमके-1ए की खरीद हेतु 62,370 करोड़ रुपए का अनुबंध किया है। अनुबंध के मुताबिक इनमें 68 सिंगल-सीटर लड़ाकू विमान और 29 ट्विन-सीटर ट्रेनर विमान शामिल हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार राव author

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारो... और देखें

End of Article