IndiGo Flights Cancellation: बीते कुछ दिनों से देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो क्रू की कमी की सामना कर रही है, जिसकी वजह से फ्लाइट्स के ऑपरेशन प्रभावित हो गए हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, गुरुवार को 550 से ज्यादा इंडिगो फ्लाइट्स कैंसिल हुए। वहीं, शुक्रवार सुबह से खबर लिखे जाने तक 100 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हो चुके हैं।
इस घटना से यात्री काफी परेशान हैं। एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार करते-करते यात्रियों की सब्र का बांध टूट चुका है। इस बीच कई यात्रियों का एयरलाइन कंपनी पर गुस्सा फूट पड़ा। दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट का इंतजार कर रहे एक यात्री ने कहा,"वो इंडिगो एयरलाइन से कभी सफर नहीं करेंगे बैलगाड़ी से चले जाएंगे।"
लगेज चेक इन होने के बाद भी फ्लाइट कैंसिल सामान मिलने में 3 घंटे लगाया जा रहा है। लोगों को इस बात की भी चिंता है कि टिकट कैंसिल हो जाने के बाद उन्हें कंपनसेशन मिलेगा भी या नहीं।
एक यात्री ने कहा कि उन्हें शादी में पहुंचना था, लेकिन एयरपोर्ट पर आकर पता चला कि फ्लाइट की कैंसिल है। वहीं, एक यात्री विदेश घूमने की प्लानिंग कर रहे थे, लेकिन अफसोस वो एयरपोर्ट पर फ्लाइट का घंटों से इंतजार कर रहे हैं।
मुंबई एयरपोर्ट का क्या है हाल?
मुम्बई के डोमेस्टिक एयरपोर्ट पर अब भी अफरा-तफरी जैसा माहौल है। indigo की कल करीब 118 फ्लाइट्स रद्द हुई, जबकि सुबह से अब तक 8 फ्लाइट्स मुम्बई में रद्द हो चुकी।
एयरपोर्ट के indigo के काउंटर पर सुबह से यात्रियों की लंबी-लंबी कतार लगी हुई है। कई यात्रियों ने इंडिगो के स्टाफ से बहस भी किया। एक यात्री ने कहा,"हमे एयरपोर्ट पर कुछ यात्री ऐसे मिले जिन्हें बोर्डिंग पास मिल गया, लेकिन अंदर जाने पर उनका टिकट कैंसिल बताया गया। एक लड़की ने बताया कि उसकी दस दिसंबर को परीक्षा है। वो कोलकाता जा रही थी, लेकिन अब एक महीने पहले टिकट कराया था। आज जब एयरपोर्ट पहुँचे तो फ्लाइट कैंसिल बताया गया।
बेंगलुरु एयरपोर्ट पर भी कई फ्लाइट्स रद्द
बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आज खबर लिखे जाने तक इंडिगो की 52 आगमन और 50 प्रस्थान उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। अगली जानकारी शाम 6 बजे के बाद साझा की जाएगी।
