500 किमी रेंज,5 घंटे की उड़ान; भारतीय सेना के लिए गेमचेंजर बन सकता है ‘दिव्यास्त्र Mk-1’; दुश्मनों की निगरानी से स्ट्राइक तक है सक्षम

‘दिव्यास्त्र Mk-1’ एक स्वदेशी सामरिक मानव रहित विमान (यूएवी) है, जिसे इंटेलिजेंस, सर्विलांस, रिकॉनिसेंस और सटीक हमले (Precision Strike) जैसे मिशनों के लिए डिजाइन किया गया है।

भारत ने रक्षा क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। 'आत्मनिर्भर भारत' की दिशा में कदम बढ़ाते हुए रक्षा क्षेत्र की कंपनी होवरिट (Hoverit) ने अपने सामरिक लोइटरिंग म्यूनिशन प्लेटफॉर्म दिव्यास्त्र Mk-1 का सफल परिचालन प्रदर्शन किया। राजस्थान के जोधपुर में आयोजित इस प्रदर्शन को भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में अंजाम दिया गया।

‘दिव्यास्त्र Mk-1’का सफल प्रदर्शन।

‘दिव्यास्त्र Mk-1’का सफल प्रदर्शन।

प्रदर्शन के दौरान दिव्यास्त्र Mk-1 यूएवी को वाहन-आधारित मोबाइल लॉन्चर से कई बार सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया। इस अभ्यास ने युद्धक्षेत्र में प्लेटफॉर्म की त्वरित तैनाती क्षमता, गतिशीलता और सामरिक लॉन्च तैयारियों को प्रदर्शित किया। साथ ही, यह भी साबित हुआ कि यह यूएवी परिचालन परिस्थितियों में खुफिया जानकारी जुटाने, निगरानी और टोही (ISR) मिशनों को प्रभावी ढंग से अंजाम देने में सक्षम है।

End of Feed