भारत का पानी अब देश के हित में बहेगा और देश के ही काम आएगा, पाक से तनाव के बीच पीएम मोदी की दो टूक

पीएम मोदी ने एक सम्मेलन में कहा कि हमारे लिए देश का हित सर्वोपरि है। भारत का पानी अब भारत के लिए ही बहेगा। पहले भारत के हक का पानी बाहर जा रहा था। क्या-क्या कहा पीएम मोदी ने जानिए।

PM Modi on Water Issue: पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच पीएम मोदी ने आज पानी के मुद्दे पर दो टूक कहा कि भारत का पानी पहले बाहर चला जाता था, अब उसका उपयोग भारत के हितों के लिए किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले भारत का हक का पानी भी देश से बाहर जा रहा था। अब भारत का पानी देश के हित में बहेगा और देश के काम आएगा। उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई के तहत सिंधु जल संधि को स्थगित करने का स्पष्ट संदर्भ दिया।

PM Modi

पाकिस्तान के साथ पानी के मुद्दे पर पीएम मोदी की दो टूक

पीएम मोदी ने कहा कि देश में पानी पर बहुत चर्चा हो रही है। पहले की सरकारों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। पिछली सरकारें फैसला लेने से पहले सोचती थी कि दुनिया क्या कहेगी। पीएम ने कहा कि हमारे लिए देश का हित सर्वोपरि है। भारत का पानी भारत में ही बहेगा और भारत के हक में ही रुकेगा, पहले भारत के हक का पानी बाहर जा रहा था।

End of Feed