Axiom-4 मिशन में कुछ दिनों की देरी, अब 8 जून को अंतरिक्ष के लिए रवाना होंगे सुभांशु शुक्ला, करेंगे 7 प्रयोग

शुभांशु शुक्ला के अलावा एक्स-4 चालक दल में पोलैंड और हंगरी के सदस्य शामिल हैं, जो इतिहास में हर देश का अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहला मिशन और 40 से अधिक वर्षों में सरकार द्वारा प्रायोजित दूसरा मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन है।

Axiom-4 mission- भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और तीन अन्य क्रू सदस्यों के अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए एक्सिओम-4 मिशन (Axiom-4 mission) में कुछ दिनों की देरी हो गई है और अब इसे 8 जून को शाम 6:41 बजे फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च किया जाएगा। इस मिशन को पहले 29 मई को लॉन्च किया जाना था। यह घोषणा अमेरिका स्थित वाणिज्यिक मानव अंतरिक्ष उड़ान फर्म एक्सिओम स्पेस (Axiom) और नासा द्वारा की गई।

subhanshu shukla

8 जून के अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरेंगे सुभांशु शुक्ला

नासा ने दी समय में बदलाव की जानकारी

नासा ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "@Space_Station की उड़ान शेड्यूल की समीक्षा करने के बाद नासा और उसके साझेदार कई आगामी मिशनों के लिए लॉन्चिंग समय बदल रहे हैं। शुक्ला की स्पेसएक्स (SpaceX) के ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट पर अंतरिक्ष यात्रा राकेश शर्मा की 1984 में रूस के सोयुज स्पेसक्राफ्ट पर अंतरिक्ष उड़ान के चार दशक बाद हो रही है।

End of Feed