रक्षा निर्यात का बड़ा 'खिलाड़ी' बना भारत, लगाई जबर्दस्त छलांग, एक दशक में 34 गुना इजाफा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि बीते एक दशक में इसमें 34 गुना वृद्धि हुई है। सोशल मीडिया X पर अपने एक ट्वीट में रक्षा मंत्री ने कहा, 'साल 2024-25 में भारत ने 23,622 करोड़ रुपए मूल्य के रक्षा उत्पादों का निर्यात किया। एक दशक में इसमें 34 गुना की वृद्धि हुई है। 2013-14 में भारत का रक्षा निर्यात 686 करोड़ रुपए था।'

India's defence export : रक्षा उत्पादन एवं निर्यात में भारत ने लंबी छलांग लगाई है। देश का रक्षा निर्यात अब तक के सर्वाधिक ऊंचाई पर पहुंच गया है। इस निर्यात के बारे में जानकारी देते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि बीते एक दशक में इसमें 34 गुना वृद्धि हुई है। सोशल मीडिया X पर अपने एक ट्वीट में रक्षा मंत्री ने कहा, 'साल 2024-25 में भारत ने 23,622 करोड़ रुपए मूल्य के रक्षा उत्पादों का निर्यात किया। एक दशक में इसमें 34 गुना की वृद्धि हुई है। 2013-14 में भारत का रक्षा निर्यात 686 करोड़ रुपए था।'

Rajnath singh

भारत के रक्षा निर्यात में रिकॉर्ड वृद्धि।

इस वृद्धि के पीछे 'आत्मनिर्भर' एवं 'मेक इन इंडिया'

रक्षा निर्यात में हुई शानदार बढ़ोत्तरी पर रक्षा मंत्री के कार्यालय का कहना है कि इस सफलता के पीछे रक्षा क्षेत्र में देश को आत्मनिर्भर बनाने की भावना है। मंत्रालय का कहना है कि 'आत्मनिर्भर' एवं 'मेक इन इंडिया' कार्यक्रमों के तहत रक्षा क्षेत्र में भारत ने कई योजनाओं की शुरुआत की है। इसमें उत्पादन से जुड़ा प्रोत्साहन भी शामिल है। इसका लक्ष्य वैश्विक बाजार में भारतीय रक्षा उत्पादों को ज्यादा से ज्यादा प्रतिस्पर्धी बनाना, निर्यात बढ़ाना, वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला से भारत को जोड़ना और आयात निर्भरता कम करना है।

End of Feed