Second Highest Rainfall in August After 2001: मौसम विज्ञान विभाग ने (आईएमडी) ने कहा है कि भारत में अगस्त में सामान्य से 15.7 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। आईएमडी ने कहा कि अगस्त में उत्तर-पश्चिम भारत में 253.9 मिमी बारिश हुई, जो 2001 के बाद दूसरी सर्वाधिक बारिश है। मौसम विभाग के मुताबिक, भारत में अगस्त में औसत न्यूनतम तापमान 24.29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 1901 के बाद सबसे अधिक है।
749 मिमी बारिश हुई
एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि देश में अगस्त में सामान्य 248.1 मिमी की तुलना में 287.1 मिमी बारिश दर्ज की गई। कुल मिलाकर भारत में 1 जून को मानसून सीजन की शुरुआत के बाद से सामान्य 701 मिमी के मुकाबले 749 मिमी बारिश हुई है। आईएमडी प्रमुख ने कहा कि हिमालय की तलहटी और पूर्वोत्तर के कई जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई, क्योंकि अधिकांश कम दबाव वाली प्रणालियां अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण की ओर चली गईं और मानसून भी अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण में रहा।
