मस्कट-जेद्दा से आज भारतीयों का होगा रेस्क्यू, उड़ान भरेंगे एयर इंडिया एक्सप्रेस-अकासा एयर के विमान

अपने X अकाउंट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस ने कहा कि वह 3 मार्च 2026 से मस्कट के लिए और वहां से विमान सेवा फिर से शुरू करेगी। इस बीच, बहरीन, कुवैत, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के लिए फ्लाइट 3 मार्च 2026 को 23:59 बजे IST (18:29 बजे UTC) तक निलंबित रहेंगी। मेहमानों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी फ्लाइट का स्टेटस चेक करें और पक्का करें।

Indian Flights from Culf Countries: ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले के बाद खाड़ी देशों में फंसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए भारतीय विमानन कंपनियां तीन मार्च से अपनी सीमित सेवाएं शुरू करने जा रही हैं। अकासा एयर ने अपने बयान में मंगलवार को कहा कि एक 'व्यापक सुरक्षा समीक्षा' के बाद वह तीन एवं चार मार्च को जेद्दा से दोनों तरफ की उड़ानें शुरू करेगी। वहीं, एयर इंडिया एक्सप्रेस ने कहा कि वह तीन मार्च से मस्कट से अपनी विमान सेवा शुरू करने जा रही है। बहरीन, कुवैत, कतर, सऊदी अरब एवं संयुक्त अरब अमीरात के लिए तीन मार्च की रात 11.59 बजे तक उसकी सेवाएं निलंबित रहेंगी।

akasa air

खाड़ी देशों में कुछ जगहों से विमान सेवा शुरू करेंगी विमानन कंपनियां।

मस्कट से विमान सेवा शुरू करेगी एयर इंडिया एक्सप्रेस

अपने X अकाउंट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस ने कहा कि वह 3 मार्च 2026 से मस्कट के लिए और वहां से विमान सेवा फिर से शुरू करेगी। इस बीच, बहरीन, कुवैत, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के लिए फ्लाइट 3 मार्च 2026 को 23:59 बजे IST (18:29 बजे UTC) तक निलंबित रहेंगी। मेहमानों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी फ्लाइट का स्टेटस चेक करें और पक्का करें कि लेटेस्ट नोटिफिकेशन के लिए उनके PNR में उनकी कॉन्टैक्ट डिटेल्स अपडेट हों। ग्राहक http://airindiaexpress.com/manage-booking अथवा हमारी वेबसाइट पर #ChatWithTia अथवा +91 63600 12345 पर उड़ान एवं सेवा से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

End of Feed