जंग के बीच खाड़ी देशों में फंसे हजारों भारतीय, मदद में जुटा दूतावास; कुछ जगहों पर हेल्पलाइन को लेकर शिकायतें

ईरान-इजरायल संघर्ष के कारण पश्चिमी एशिया में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। इस जंग के कारण खाड़ी देशों में हजारों भारतीय फंसे हुए हैं। जिनमें कामगार से लेकर पर्यटक तक शामिल हैं। कुछ धार्मिक यात्री भी फंसे हुए हैं। इन्हें निकालने के लिए भारत सरकार लगातार प्रयास कर रही है, हालांकि उड़ान सेवाएं निलंबित होने की वजह से इसमें मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच जारी जंग के कारण खाड़ी देशों में सैकड़ों भारतीय फंसे हैं। भारतीय कामगार से लेकर पर्यटक तक और व्यापारिक यात्री से लेकर धार्मिक तीर्थयात्री तक ईरान, इजरायल के अलावा सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, बहरीन, कुवैत और जॉर्डन में फंसे हैं। ईरान इन देशों में बने अमेरिकी मिलिट्री ठिकानों पर हमला कर रहा है, जिसकी जद में कई बार एयरपोर्ट तक आ चुके हैं। जिसके कारण इन देशों के एयरस्पेस कई जगहों पर अस्थाई रूप से बंद हैं। फ्लाइट सेवा सस्पेंड है। यही कारण है कि भारत समेत दुनिया भर के कई देशों के नागरिक इन देशों में फंसे हैं। भारत सरकार इन फंसे हुए नागरिकों को निकालने की लगातार कोशिश कर रही है, कुछ फ्लाइट्स भारत लैंड भी कर चुके हैं, लेकिन अभी भी सैकड़ों लोगों को लाना बाकी है।

india mea helpline number .

खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों के लिए विदेश मंत्रालय ने बनाया कंट्रोल रूम

विदेश मंत्रालय ने बनाया कंट्रोल रूम

इन देशों में मौजूद भारतीय दूतावास हेल्पलाइन नंबर जारी कर चुके हैं। समय-समय पर एडवाइजरी भी जारी हो रही है। भारतीय नागरिकों के सुरक्षित निकासी के प्रयास भी हो रहे हैं। भारतीय विदेश मंत्रालय ने इसके लिए बकायदा एक कंट्रोल रूप स्थापित किया है। कंट्रोल रूम से सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है:

End of Feed