Mahakumbh Special Trains: मौनी अमावस्या की मांग को पूरा करने के लिए प्रयागराज स्टेशन से रेलवे चलाएगी '190 स्पेशल ट्रेन'

Trains for Mahakumbh Mauni Amavasya: रेलवे 110 नियमित ट्रेनों और 50-60 मेमू ट्रेनों सहित अब तक की सबसे अधिक 360 ट्रेनों का संचालन कर रही है।

Mahakumbh Mauni Amavasya Special Trains: भारतीय रेल ने प्रयागराज में महाकुंभ मेले में भाग लेने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए सुगम और सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए बड़े पैमाने पर प्रयास किए हैं। रेल बोर्ड के अध्यक्ष और सीईओ सतीश कुमार ने कहा कि भारतीय रेल ने 14 जनवरी को 132 से 135 विशेष ट्रेनों का संचालन किया और महाकुंभ 2025 के सबसे शुभ दिन, आगामी मौनी अमावस्या के लिए ट्रेन सेवाओं में उल्लेखनीय वृद्धि करने का निर्णय लिया है।

Special Trains for Mahakumbh Mauni Amavasya

मौनी अमावस्या के लिए ट्रेन सेवाओं में उल्लेखनीय वृद्धि

भारतीय रेल ने 360 रेलगाड़ियों का अभूतपूर्व अभियान चला रही है जिनमें 190 विशेष ट्रेनें शामिल हैं, भक्तों की भीड़ को प्रबंधित करने के लिए तीन ज़ोन एनआर, एनईआर और एनसीआर से विशेष ट्रेन चलाई जा रही हैं। रेलवे हर चार मिनट में एक ट्रेन चलाना सुनिश्चित करेगा, लाखों तीर्थयात्रियों के लिए निर्बाध कनेक्टिविटी और निर्बाध यात्रा प्रदान करेगा।

End of Feed