देश

दिवाली-छठ पर बिहार जाने का बना रहे हैं प्लान? अभी से बुक कर लें टिकट, इन 23 स्पेशल ट्रेनों में खाली है सीट

Special Train For Bihar: अक्टूबर और नवंबर में आने वाले इन त्योहारों को देखते हुए रेलवे ने 23 स्पेशल ट्रेनें शुरू की हैं। इनमें से 8 ट्रेनें बिहार-दिल्ली रूट पर चलेंगी। 15 ट्रेनें हैदराबाद/सिकंदराबाद से पटना/ दानापुर के लिए चलेंगी। वहीं सिकंदराबाद से दानापुर और हैरदाबाद से रक्सौल के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेनों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे।

Image

बिहार के लिए स्पेशल ट्रेनें।

Photo : BCCL

Special Train For Bihar: फेस्टिव सीजन की शुरुआत होने वाली है। दुर्गा पूजा, दिवाली और फिर छठ की लंबी छुट्टियां शुरू होंगी। ऐसे में यह खबर यूपी और बिहार के लोगों के लिए ही है। अगर आप त्योहारों के मौके पर बिहार जाने का प्लान बना रहे हैं तो रेलवे ने भीड़ से बचने के लिए अभी से इंतजाम कर दिया है। अक्टूबर और नवंबर में आने वाले इन त्योहारों को देखते हुए रेलवे ने 23 स्पेशल ट्रेनें शुरू की हैं। इनमें से 8 ट्रेनें दिल्ली रूट पर चलेंगी।

रेलवे की योजना योजना मुताबिक, 23 स्पेशल ट्रेनों में से 15 ट्रेनें हैदराबाद/सिकंदराबाद से पटना/ दानापुर के लिए चलेंगी। वहीं सिकंदराबाद से दानापुर और हैरदाबाद से रक्सौल के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेनों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे। इसके अलावा मुजफ्फरपुर, दानापुर, पटना जंक्शन के लिए सिकंदाराबाद के लिए भी एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।

बिहार के लिए चलेंगी ये 15 ट्रेनें

ट्रेन नंबर कहां से कहां तक कहां से चलेगीकब तक और किस दिन
07007सिकंदराबाद-रक्सौल सिकंदराबाद 25 दिसंबर तक, बुधवार
07021सिकंदराबाद-दानापुर सिकंदराबाद26 दिसंबर तक, गुरुवार
07022दानापुर-सिकंदराबाद दानापुर 27 दिसंबर तक, शुक्रवार
07008रक्सौल-सिकंदराबाद रक्सौल 27 दिसंबर तक, शुक्रवार
07256सिकंदराबाद-पटना सिकंदराबाद27 दिसंबर तक, शुक्रवार
07647सिकंदराबाद-दानापुर सिकंदराबाद28 दिसंबर तक, शनिवार
07419सिकंदराबाद-दानापुर सिकंदराबाद28 दिसंबर तक, शनिवार
07051हैदराबाद-रक्सौल हैदराबाद 28 दिसंबर तक, शनिवार
07648दानापुर-सिकंदराबाद दानापुर 30 दिसंबर तक, सोमवार
07420दानापुर-सिकंदराबाद दानापुर 30 दिसंबर तक, सोमवार
07005सिकंदराबाद-रक्सौल सिकंदराबाद30 दिसंबर तक, सोमवार
03253पटना-सिकंदराबाद पटना 30 दिसंबर तक, सोमवार-बुधवार
07052रक्सौल-सिकंदराबाद रक्सौल 31 दिसंबर तक, मंंगलवार
07255हैदराबाद-पटना हैदराबाद 1 जनवरी तक, बुधवार
07006रक्सौल-सिकंदराबाद रक्सौल 2 जनवरी तक, गुरुवार

दिल्ली-बिहार रूट के लिए ये ट्रेनें

ट्रेन नंबर कहां से कहां तक कब चलेगी
02391पटना-आनंद विहार सुपरफास्ट शनिवार
02392आनंद विहार-पटना सुपरफास्ट रविवार
03255पटना-आनंद विहार सुपरफास्ट गुरुवार, रविवार
03256आनंद विहार-पटना सुपरफास्ट शुक्रवार, सोमवार
03257दानापुर-आनंद विहार सुपरफास्ट रविवार
आनंद विहार-पटना सुपरफास्ट सोमवार
032पटना-थावे एक्सप्रेस स्पेशल प्रतिदन
थावे-पटना एक्सप्रेस स्पेशल प्रतिदिन
Pranjul Srivastava
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article