मुंबई में आज लॉन्च हो रही 'भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन', कन्याकुमारी के होंगे दर्शन, जानिए रूट और डिटेल्स

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Nov 17, 2023, 11:19 AM IST

इस ट्रेन का उद्देश्य 'देखो अपना देश' और 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' पहल को बढ़ावा देना है। भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के रूट और पैकेज के बारे में सबकुछ जानिए।

Bharat Gaurav Tourist Train: देशवासियों को आरामदायक ट्रेन सफर की एक सौगात मिलने जा रही है। आईआरसीटीसी के सहयोग से रेल मंत्रालय एक और ट्रेन शुरू की जा रही है। इस ट्रेन का नाम भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन है जो आज 17 नवंबर 2023 को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से रवाना होगी। ये टूरिस्ट ट्रेन कन्याकुमारी तक पहुंचेगी और लोग इससे भारत के कोने-कोने तक पहुंच सकेंगे। इसका उद्देश्य 'देखो अपना देश' और 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' पहल को बढ़ावा देना है। भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के रूट और पैकेज के बारे में सबकुछ जानिए।

Bharat gaurav train

भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन

जानिए इस ट्रेन का रूट

17 नवंबर, 2023 को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT)मुंबई से एक विशेष टूरिस्ट ट्रेन शुरू की जा रही है। इस ट्रेन से मुंबई, पुणे, सोलापुर, गुंतकल, रेनिगुंटा, रामेश्वरम, मदुरै, कन्याकुमारी, कोचुवेली जैसी जानी-मानी जगहों को कवर किया जाएगा और फिर 25 नवंबर 2023 को यह सीएसएमटी पर वापस पहुंचेगी।

End of Feed