फेस्टिव सीजन में रेल यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे के तहत दिल्ली मंडल स्पेशल ट्रेंस चला रहा है। गुरुवार (दो नवंबर, 2023) को इस बाबत डिविजनल रेलवे मैनेजर सुखविंदर सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने इस दौरान बताया कि उत्तर रेलवे ने दिवाली और छठ के लिए क्या खास तैयारियां की हैं।
तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)
विशेष रेलगाड़ियां
दिवाली और छठ के दौरान सुगम और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए विशेष ट्रेनें 327 फेरे (ट्रिप) लगाएंगी। दिल्ली, नई दिल्ली और आनंद विहार टर्मिनल स्टेशन से देश भर के प्रमुख गंतव्यों को पटना, दानापुर, पटना, मुजफ्फरपुर, जोगबनी, सहरसा, जयनगर, कटिहार दरभंगा, गोरखपुर, रक्सौल, वाराणसी, गया एवं श्री वैष्णो देवी कटरा से जोड़ने के लिए विशेष ट्रेनों की योजना बनाई गई है। जमीनी स्थिति के आधार पर स्टेशन निदेशकों या एस.एस. की सलाह पर अघोषित विशेष ट्रेनें चलाई जाएगी।भीड़ प्रबंधन भी होगा
अनारक्षित कोच्स में यात्रियों के व्यवस्थित प्रवेश के लिए रेलवे सुरक्षा कर्मचारियों की देखरेख में स्टेशनों पर कोच में एंट्री के लिए कतार बनाकर भीड़ को नियंत्रित करने के उपाय सुनिश्चित किए जा रहे हैं। महत्वपूर्ण स्टेशनों पर "May I Help You" बूथ चालू रखे गए हैं, जहां यात्रियों की उचित सहायता और मार्गदर्शन के लिए रेलवे सुरक्षा बल कर्मियों और टी.टी.ई. को तैनात किया गया है। अंतिम समय में प्लेटफार्म में कोई बदलाव न हो इसके लिए सभी प्रयास किये जा रहे हैं।नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, आनंद विहार टर्मिनल और हजरत निज़ामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर स्थापित किए जाने वाले मिनी कंट्रोल में सभी विभागों के नामांकित कर्मचारियों की ओर से संचालित किया जाएगा। भीड़भाड़ की स्थिति में अधिकारी नई दिल्ली, दिल्ली और आनंद विहार टर्मिनल स्टेशनों पर स्पेशल ड्यूटी ऑफिसर के रूप में प्रतिनियुक्त किए जाएंगे।
नई दिल्ली और आनंद विहार टर्मिनल में "यात्री होल्डिंग एरिया" (पंडाल) का निर्माण जिससे प्रस्थान पूर्व प्रतीक्षा अवधि के दौरान भीड़ को सर्कुलेटिंग एरिया में रखने के लिए ताकि प्लेटफार्मों पर भीड़ को कम किया जा सके। कवर्ड टेंट, लाइट की व्यवस्था, पंखे, पानी के बूथ, पास में पोर्टेबल टॉयलेट ब्लॉक, डी.टी.एच. के साथ टी.वी. स्क्रीन, फूड स्टॉल - आई.आर.सी.टी.सी., ट्रेन सूचना डिस्प्ले - 50" पर नियमित और विशेष ट्रेनों को अपेक्षित प्रस्थान समय और प्लेटफार्म नंबर के साथ दिखाता है।
दिल्ली क्षेत्र के सभी टर्मिनलों से चलाई जाने वाली विशेष ट्रेनों के पोस्टर, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट: मल्टीचार्जर होंगे पंडाल में स्थानीय घोषणा के लिए ऑडियो नियंत्रण की स्थापना और पेडस्टल स्टैंड पर कॉलम स्पीकर, ऑडियो एम्पलीफायर और माइक्रोफोन से सुसज्जित इंफोटेनमेंट का ध्वनि वितरण।
इंफोटेनमेंट सामग्री (छठ से संबंधित फिल्मों और भक्ति गीतों के लिए) के प्रदर्शन के लिए पंडाल में दीवार आकार 8'X6' की एल.ई.डी. स्क्रीन की व्यवस्था होगी। टी.वी. और डी.वी.डी. सामग्री प्रदर्शित करने के लिए वीडियो मिश्रण के साथ डी.टी.एच. प्रणाली और डी.वी.डी. प्लेयर की व्यवस्था, पंडाल में ऑटो अनाउंसमेंट यात्रियों की भीड़ के बेहतर प्रबंधन के लिए पूर्व की ओर जाने वाली सभी ट्रेनों को जहां तक संभव हो नई दिल्ली में प्लेटफार्म 16 से और आनंद विहार टर्मिनल में प्लेटफार्म एक से चलाया जाएगा।
प्लेटफार्म पर बर्थिंग की व्यवस्था इस प्रकार की जाएगी कि ट्रेनों का आगमन/प्रस्थान एक ही आइलैंड प्लेटफार्म से एक साथ न हो। जरूरत पड़ने पर बुकिंग/आरक्षण/पूछताछ काउंटर (47 यू.टी.एस, 06 आरक्षण, 03 पूछताछ काउंटर आनंद विहार टर्मिनल पर तथा 45 यू.टी.एस., 04 आरक्षण, 04 पूछताछ काउंटर नई दिल्ली पर) खोले जाएंगे। रेलवे सुरक्षा बल के साथ समन्वय में अतिरिक्त टिकट चेकिंग/वाणिज्यिक कर्मचारियों (नई दिल्ली पर 50 और आनंद विहार टर्मिनल पर 30), प्लेटफार्मों और अन्य दिशानिर्देश स्थानों पर तैनाती।
नई दिल्ली, दिल्ली सराय रोहिल्ला, दिल्ली मेन और आनंद विहार टर्मिनल में भीड़भाड़ के दौरान पार्सल बुकिंग और पार्सल आवाजाही बंद रहेगी। ए.टी.वी.एम. और सी.ओ. - टी.वी.एम. मशीनों (यदि आवश्यक हो) और यात्रियों की सहायता और मार्गदर्शन के लिए सुविधाप्रदाता के रूप में काम करने के लिए स्काउट और गाइड प्रदान किए जाएंगे। प्लेटफार्मों पर यात्रियों की आवाजाही में बाधा से बचने के लिए खानपान और वेंडिंग स्टालों का उचित स्थान/स्थानांतरण, वेंडिंग स्टॉल और ट्रॉलियां केवल अधिकृत स्थान पर ही रहेंगीं।
स्टेशनों पर विशेषकर "जनताखाना" पर भोजन एवं नाश्ते की पर्याप्त व्यवस्था रहेगी। स्टेशनों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था, जिसमें अतिरिक्त आर.पी.एफ./आर.पी.एस.एफ. कर्मी, डॉग स्क्वाड की तैनाती, सभी प्रवेश द्वारों पर बैगेज स्कैनर/मेटल डिटेक्टर, हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर, सभी प्रवेश द्वारों पर मैनिंग, मेगा माइक, प्लेटफार्म और एफ.ओ.बी. पर मनीला या नायलॉन रस्सियां उपलब्ध होंगी। नई दिल्ली, ओल्ड दिल्ली और आनंद विहार टर्मिनल प्रत्येक में मिनी कंट्रोल रूम में दो शिफ्टों में 06.00 बजे से 24.00 बजे तक एक डॉक्टर की तैनाती।
हजरत निजामुदीन और दिल्ली सराय रोहिल्ला के लिए एक-एक ऑन कॉल डॉक्टर को नामांकित किया जाएगा। उत्तर रेलवे केंद्रीय अस्पताल मंडलीय अस्पताल और रेलवे स्टेशनों के पास रेलवे डिस्पेंसरियों को रेलवे स्टेशनों पर किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया जाएगा।
सभी स्टेशनों पर प्राथमिक चिकित्सा बक्सों की उपलब्धता एवं दवाओं की उपलब्धता की नियमित निगरानी की जाए। 20/10/23 से 23/10/23 और 06/11/23 से 19/11/22 के दौरान नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, दिल्ली सराय रोहिल्ला, हजरत निजामुदीन और आनंद विहार टर्मिनल में प्राथमिक चिकित्सा पोस्ट स्थापित किए जाएंगे, नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, दिल्ली सराय रोहिल्ला, हजरत निजामुदीन और आनंद विहार टर्मिनल में चौबीसों घंटे एम्बुलेंस स्थापित की जाएंगी।
सुरक्षा व्यवस्था
स्टेशनों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था जिसमें नई दिल्ली, आनंद विहार टर्मिनल, पुरानी दिल्ली और हज़रत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर लगभग 1300 अतिरिक्त आर.पी.एफ./आर.पी.एस.एफ. कर्मी, डॉग स्क्वाड की तैनाती, सभी प्रवेश द्वारों पर बैगेज स्कैनर/मेटल डिटेक्टर, हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर, सभी प्रवेश द्वारों पर मैनिंग, मेगा शामिल हैं।आनंद विहार टर्मिनल, नई दिल्ली और पुरानी दिल्ली में 80 अतिरिक्त सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाए जाएंगे। बेहतर संचार के लिए कर्मचारियों को अतिरिक्त 450 वॉकी-टॉकी, लाउडहेलर, पांच वी.एच.एफ. सेट दिए जाएंगे। साथ ही बम निरोधक दस्ते, यातायात की व्यवस्था के लिए दिल्ली पुलिस के संबंधित डी.सी.पी. के साथ समन्वय बनाया जा रहा है। यही नहीं, रेलवे टिकटों की कालाबाजारी की घटनाओं को नियंत्रित करने और पता लगाने के लिए दो अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है
