Internation Women's Day: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) से साईनगर शिरडी जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 22223) पूरी तरह से महिला कर्मचारियों द्वारा संचालित की गई। यह पहली बार है जब वंदे भारत एक्सप्रेस को संपूर्ण महिला क्रू द्वारा संचालित किया गया है, जो भारतीय रेलवे में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
पहली बार वंदे भारत एक्सप्रेस की पूरी कमान महिलाओं के जिम्मे।
महिला कर्मचारियों ने संभाली ट्रेन की कमान
इस ऐतिहासिक सफर में शामिल सभी महिला कर्मियों ने अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया। इस ट्रेन को महिला लोको पायलट एवं असिस्टेंट लोको पायलट द्वारा संचालित किया गया, जबकि ट्रेन मैनेजर, टिकट परीक्षक (TTE), और ऑन-बोर्ड कैटरिंग स्टाफ सभी महिलाएं थीं। भारतीय रेलवे का यह कदम दर्शाता है कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं और वे हर चुनौती का सामना कर सकती हैं। यह पहल न केवल महिला कर्मचारियों को प्रेरित करेगी बल्कि समाज में लैंगिक समानता को भी प्रोत्साहित करेगी।
रेलवे अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं
रेलवे अधिकारियों ने इस अवसर पर गर्व व्यक्त किया और सभी महिला कर्मचारियों को बधाई दी। अधिकारियों ने कहा कि यह पहल भविष्य में अन्य महिला कर्मचारियों को भी नेतृत्व की भूमिकाएं निभाने के लिए प्रेरित करेगी।
पहली बार वंदे भारत की पूरी कमान महिलाओं के जिम्मे
छत्रपति शिवाजी महराज टर्मिनस से रफ्तार रफ्तार भरने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की पूरी कमान महिलाओं के हाथों में रहा। ट्रेन नंबर 22223 साईं नगर शिरडी वंदे भारत एक्सप्रेस क्षत्रपति शिवाजी महराज टर्मिनस से रवाना हुई जिसमें सभी क्रू मेंबर महिला हैं। लोको पायलट, असिस्टेंट लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर, टिकट एक्जामिनर से लेकर कैटरिंग स्टॉफ तक सभी महिलाएं शामिल है।
