Train Bed Roll: रेलवे में AI की एंट्री, अब कैमरे करेंगे चादरों के दाग-धब्बों की पहचान, शुरू हुई नई तकनीक

भारतीय रेल वातानुकूलित श्रेणियों में यात्रा करने वाले यात्रियों को प्रत्येक यात्रा के दौरान साफ और स्वच्छ 'बेडरोल' मुहैया करती है। प्रत्येक बेडरोल में दो चादर, एक तकिया कवर और एक तौलिया होता है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को राज्यसभा को बताया कि भारतीय रेलवे ने धुले हुए चादरों की गुणवत्ता जांचने के लिए एआई-कैमरा का उपयोग करने वाली प्रायोगिक परियोजना शुरू की है।उन्होंने एक सवाल के लिखित जवाब में उच्च सदन को यह जानकारी दी।उनसे सवाल किया गया था कि चादरों को प्रत्येक यात्रा के उपरांत धोए जाने के विपरीत ऊनी कंबलों को माह में एक बार धोए जाने का स्वास्थ्य एवं स्वच्छता की दृष्टि से क्या औचित्य है। इसके साथ ही स्वचालित एआई- कैमरा दाग-धब्बा पहचान प्रौ‌द्योगिकी के उपयोग को लेकर भी सवाल किया गया था।

train bed roll AI

दाग पहचानने के लिए शुरू हुई नई तकनीक (प्रतीकात्मक फोटो)

मंत्री ने कहा कि भारतीय रेल वातानुकूलित श्रेणियों में यात्रा करने वाले यात्रियों को प्रत्येक यात्रा के दौरान साफ और स्वच्छ ’बेडरोल’ मुहैया करती है। प्रत्येक बेडरोल में दो चादर, एक तकिया कवर और एक तौलिया होता है।

End of Feed