देश

भारतीय रेलवे ने जारी की ट्रेनों की नई समयसारिणी, लिस्ट में 64 वंदे भारत ट्रेन शामिल

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Oct 4, 2023, 08:34 AM IST

भारतीय रेलवे ने 90 ट्रेनों की सेवाओं को अन्य गंतव्यों तक बढ़ाया है और इसके अलावा 12 ट्रेन सेवाओं के फेरे भी बढ़ाए हैं।

Image

रेलवे ने जारी की नई समयसारिणी

Photo : BCCL

Railway Releases New Timetable: रेल मंत्रालय ने मंगलवार को अपनी नई अखिल भारतीय रेलवे समय सारणी जारी की, जिसे 1 अक्टूबर, 2023 से लाग हो गई है।नई समय सारिणी में वंदे भारत ट्रेनों की 64 सेवाओं और 70 अन्य ट्रेन सेवाओं को शामिल किया गया है। नई समय सारिणी विभिन्न शहरों के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाने और यात्रा के समय को कम करने के लिए तैयार की गई है। रेल मंत्रालय ने नई अखिल भारतीय रेलवे समय सारिणी जारी करते हुए कहा- यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे नई समय सारिणी के अनुसार ट्रेनों के प्रस्थान और आगमन के समय की जांच कर लें।

64 वंदे भारत ट्रेन शामिल

मंत्रालय ने कहा कि नई समय सारिणी में यात्रियों को आरामदायक और कुशल यात्रा अनुभव देने के लिए वंदे भारत ट्रेनों की 64 सेवाओं और 70 अन्य ट्रेन सेवाओं को शामिल किया गया है। भारतीय रेलवे ने 90 ट्रेनों की सेवाओं को अन्य गंतव्यों तक बढ़ाया है और इसके अलावा 12 ट्रेन सेवाओं के फेरे भी बढ़ाए हैं। 22 ट्रेनों को सुपरफास्ट श्रेणी की ट्रेनों में बदलकर उनकी गति बढ़ा दी गई है।

सभी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों का समय शामिल

भारतीय रेलवे ने कहा कि अगरतला-आनंद विहार राजधानी (20501/02) को मालदा और भागलपुर के रास्ते डायवर्ट किया गया है। नई समय सारिणी में दक्षिण पूर्व रेलवे में कुछ ट्रेन सेवाओं को उनकी समयपालनता में सुधार के लिए संशोधित किया गया है। नए टाइम टेबल में भारतीय रेलवे द्वारा संचालित सभी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों का समय शामिल है।

हालांकि, इसमें ट्रेन के सभी स्टॉपेज का संकेत नहीं दिया गया है, केवल महत्वपूर्ण स्टेशनों पर स्टॉपेज दिखाए गए हैं। नए टाइम टेबल में यात्री (धीमी) ट्रेनों, थ्रू और स्लिप कोच सेवाओं का समय भी शामिल नहीं है। नई समय सारिणी आपको ट्रेनों के प्रस्थान और आगमन के समय, प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव, उनके सेवा के दिन, किलोमीटर में दूरी और पेंट्री कारों की उपलब्धता के बारे में जानकारी देती है।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article