देश

भारत एक हिंदू राष्ट्र, भारत का प्रधानमंत्री हमेशा एक हिंदू ही होगा..बोले हिमंत बिस्वा, ओवैसी ने दिया ये जवाब

असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार 10 जनवरी को महाराष्ट्र के सोलापुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए बयान दिया था कि एक दिन इस देश में हिजाब पहनने वाली बेटी प्रधानमंत्री बनेगी। इसी बयान पर सियासी विवाद जारी है।

Image

हिमंत सरमा का ओवैसी को जवाब

Himanta Biswa Sarma: एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया है। सीएम हिमंता ने कहा कि संवैधानिक रूप से कोई रोक नहीं है। कोई भी प्रधानमंत्री बन सकता है। लेकिन भारत एक हिंदू राष्ट्र है, हिंदू सभ्यता है, और हम हमेशा से मानते आए हैं, और हमें पूरा विश्वास है कि भारत का प्रधानमंत्री हमेशा एक हिंदू ही होगा।

ओवैसी ने भी हिमंत को जवाब दिया

वहीं, इस विवाद को हवा देने वाले ओवैसी ने भी हिमंत के बयान पर जवाब दिया है। नागपुर में ओवैसी ने कहा, उनके दिमाग में एक ट्यूबलाइट लगी है। उन्होंने संविधान की शपथ ली। संविधान में यह कहां लिखा है? पाकिस्तान के संविधान में लिखा है कि केवल एक ही समुदाय का व्यक्ति उस देश का प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति बन सकता है। हमारे देश में बाबासाहेब अंबेडकर ने संविधान दिया। वे हिमंता बिस्वा सरमा से कहीं अधिक बुद्धिमान और शिक्षित थे। दुर्भाग्य से, जो लोग संविधान और उसकी भावना को नहीं समझते, उन्हें यह समझ नहीं आता कि यह देश केवल एक समुदाय का नहीं है। इस देश की सुंदरता यही है कि यह उन लोगों के लिए भी है जो ईश्वर में विश्वास नहीं करते। उनकी (असम के मुख्यमंत्री की) सोच संकीर्ण है। इसलिए वे ऐसी छोटी-छोटी बातें कहते हैं।

असदुद्दीन ओवैसी का विवादित बयान

असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार 10 जनवरी को महाराष्ट्र के सोलापुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए बयान दिया था कि एक दिन इस देश में हिजाब पहनने वाली बेटी प्रधानमंत्री बनेगी। ओवैसी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा निर्मित भारतीय संविधान की सराहना करते हुए कहा कि यह संविधान किसी भी नागरिक को प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री या मेयर बनने का अधिकार देता है। ओवैसी के इस बयान पर विवाद भी हुआ था और बीजेपी ने उनपर निशाना साधा था।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article