बाय, आराम से जाना...समुद्री डाकुओं के कब्जे से छुड़ाए गए पाकिस्तानियों को इंडियन नेवी ने दिया पैगाम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 1, 2024, 11:19 AM IST

Indian Navy: आईएनएस सुमित्रा ने इससे पहले एक समुद्री डकैती से ईरानी ध्वज वाले जहाज एमवी ईमान को बचाया था।

Indian Navy: भारतीय नौसेना ने बुधवार को सोमालिया के पूर्वी तट से 19 पाकिस्तानी चालक दल वाले जहाज को समुद्री डाकुओं से बचाया। नौसेन ने बचाव अभियान का एक वीडियो भी साझा किया। सोमालिया के पूर्वी तट पर इस जहाज का अपहरण कर सशस्त्र सोमाली समुद्री डाकुओं ने बंधक बना लिया था। पाकिस्तानी चालक दल के सदस्य ने बताया कि सोमाली समुद्री डाकुओं ने ईरानी ध्वज वाले मछली पकड़ने वाले जहाज अल नईमी का अपहरण कर और उन्हें बंधक बना लिया था।

pakistani ship rescued

नौसेना ने पाकिस्तानी जहाज और क्रू को बचाया

सोमाली समुद्री डाकुओं का हमला

इस व्यक्ति ने बताया कि सोमाली समुद्री डाकू उस समय घबरा गए जब उन्होंने भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस सुमित्रा को जहाज के पास आते देखा, जिसके बाद उन्होंने आत्मसमर्पण कर दिया। पाकिस्तानी दल ने सशस्त्र सोमाली समुद्री डाकुओं से उन्हें बचाने के लिए धन्यवाद देते हुए भारतीय नौसेना की तारीफ की। उनमें से एक ने कहा, धन्यवाद। आपने हमारी जान बचाई।

End of Feed