देश

बाय, आराम से जाना...समुद्री डाकुओं के कब्जे से छुड़ाए गए पाकिस्तानियों को इंडियन नेवी ने दिया पैगाम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 1, 2024, 11:19 AM IST

Indian Navy: आईएनएस सुमित्रा ने इससे पहले एक समुद्री डकैती से ईरानी ध्वज वाले जहाज एमवी ईमान को बचाया था।

Image

नौसेना ने पाकिस्तानी जहाज और क्रू को बचाया

Indian Navy: भारतीय नौसेना ने बुधवार को सोमालिया के पूर्वी तट से 19 पाकिस्तानी चालक दल वाले जहाज को समुद्री डाकुओं से बचाया। नौसेन ने बचाव अभियान का एक वीडियो भी साझा किया। सोमालिया के पूर्वी तट पर इस जहाज का अपहरण कर सशस्त्र सोमाली समुद्री डाकुओं ने बंधक बना लिया था। पाकिस्तानी चालक दल के सदस्य ने बताया कि सोमाली समुद्री डाकुओं ने ईरानी ध्वज वाले मछली पकड़ने वाले जहाज अल नईमी का अपहरण कर और उन्हें बंधक बना लिया था।

सोमाली समुद्री डाकुओं का हमला

इस व्यक्ति ने बताया कि सोमाली समुद्री डाकू उस समय घबरा गए जब उन्होंने भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस सुमित्रा को जहाज के पास आते देखा, जिसके बाद उन्होंने आत्मसमर्पण कर दिया। पाकिस्तानी दल ने सशस्त्र सोमाली समुद्री डाकुओं से उन्हें बचाने के लिए धन्यवाद देते हुए भारतीय नौसेना की तारीफ की। उनमें से एक ने कहा, धन्यवाद। आपने हमारी जान बचाई।

ईरानी जहाज को भी बचाया था

आईएनएस सुमित्रा ने इससे पहले एक समुद्री डकैती से ईरानी ध्वज वाले जहाज एमवी ईमान को बचाया था। आईएनएस सुमित्रा को भारतीय नौसेना द्वारा अल नईमी का पता लगाने और उसे रोकने के लिए फिर से भेजा गया था। समुद्री डाकुओं ने इस जहाज के चालक दल को बंधक बना लिया था।

सोशल मीडिया पर जारी एक अन्य वीडियो में पाकिस्तानी दल को भारतीय नौसेना कर्मियों को बचाने के बाद अलविदा कहते हुए सुना जा सकता है। इसी दौरान भारतीय नौसेना के अधिकारियों में से एक ने उन्हें सुरक्षित यात्रा करने का संदेश देते हुए कहा, अलविदा, आराम से जाना।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article