Indian Navy test K4 Ballistic Missile: भारतीय नौसेना ने एक बार फिर दुनिया को चौंका दिया है। रक्षा सूत्रों ने बताया कि नौ सेना ने अपनी न्यूक्लियर सबमरीन INS अरिघट से पहली बार बैलिस्टिक मिसाइल K-4 का परीक्षण किया है। इस मिसाइल की रेज 3500 किलोमीटर है। रक्षा सूत्रों ने बताया कि बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण पूरी रेंज के लिए किया गया। परीक्षण के परिणामों का विश्लेषण किया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, के-4 बैलिस्टिक मिसाइल देश को सेंकेंड स्ट्राइक की क्षमता प्रदान करता है। यानी जमीन पर स्थिति ठीक न होने पर न्यूक्लियर सबमरीन से भी इसे लॉन्च किया जा सकता है। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि INS अरिघट का संचालन स्ट्रैटेजिक फोर्सेस कमांड द्वारा किया जाता है।
खबर अपडेट की जा रही है...
