भारतीय नौसेना ने फिर दिखाया पराक्रम, INS सुमित्रा ने समुद्री डाकुओं को खदेड़ जहाज और क्रू को बचाया

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jan 30, 2024, 09:05 AM IST

अरब सागर में हाल की समुद्री घटनाओं के मद्देनजर भारतीय नौसेना ने क्षेत्र में केंद्रित समुद्री सुरक्षा अभियान शुरू किया है। क्षेत्र में भारतीय नौसेना के युद्धपोतों की मौजूदगी और हवाई निगरानी बढ़ा दी गई है।

INS Sumitra Rescued Vessel: भारतीय नौसेना ने एक बार फिर समुद्र में अपना पराक्रम दिखाते हुए सशस्त्र डाकुओं से एक जहाज और इसके क्रू को बचाया है। नेवी के युद्धपोत आईएनएस सुमित्रा ने कोच्चि के तट से लगभग 800 मील दूर सशस्त्र समुद्री डाकुओं द्वारा अपहृत मछली पकड़ने वाले जहाज अल नामी को बचाया। भारतीय नौसेना समुद्री डाकुओं से लगातार जहाजों की रक्षा कर रही है।

Ship rescued

समुद्र में नौसेना की कार्रवाई

नौसेना ने ऑपरेशन को अंजाम दिया

भारतीय रक्षा अधिकारी ने कहा कि इस नाव के चालक दल को सुरक्षित बचाने के लिए भारतीय नौसेना के समुद्री कमांडो ने ऑपरेशन को अंजाम दिया। पिछले 24 घंटों में भारतीय नौसेना का यह दूसरा सफल समुद्री डकैती रोधी अभियान था। क्षेत्र में सुरक्षा प्रदान करने के लिए भारतीय नौसेना के युद्धपोत हिंद महासागर क्षेत्र के चारों ओर तैनात हैं।

End of Feed