पाकिस्तान को एक और झटका! 23 जून तक बढ़ा NOTAM; इंडियन एयर स्पेस में नहीं आ सकेंगे PAK के विमान

भारत ने 23 जून 2025 तक सभी तरह के पाकिस्तानी विमानों की एंट्री भारतीय एयरस्पेस के उपयोग पर रोक लगा दी है। पाकिस्तान स्थित एयरलाइनों या पाकिस्तानी सरकार के स्वामित्व वाले संचालित या पट्टे पर दिए गए विमानों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

भारत-पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव के बाद कई तरह के प्रतिबंध लगाए गए हैं। अब 23 जून 2025 तक पाकिस्तानी विमानों की एंट्री पर पूर्णतया रोक लगा दी गई है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के निर्देश पर NOTAM को अगले एक महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। यानी अब अगले आदेश तक भारतीय वायु सीमा पर पाकिस्तान के किसी भी प्रकार के विमान नहीं आ सकेंगे। इसमें नागरिक, सैन्य और चार्टर्ड उड़ानें भी शामिल हैं।

airspace

प्रतीकात्मक फोटो

दरअसल, कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान पर कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए। सिंधु नदी के जल के रोक और अन्य प्रतिबंधों के बाद पाकिस्तान की ओर से भारतीय विमानों के 'पाक' एयरस्पेस के उपयोग पर रोक लगा दी गई, लिहाजा भारत ने भी पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के लिए अपने एयरस्पेस रो बंद करने की समय सीमा 23 जून तक बढ़ा दी। इसे लेकर नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने NOTAM जारी किया है। NOTAM के तहत भारतीय हवाई क्षेत्र पाकिस्तानी रजिस्टर्ड किसी भी प्रकार के विमान के लिए बंद रहेंगे।

End of Feed