Cricketer Ravindra Jadeja Joined BJP : क्रिकेटर रवींद्र जडेजा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है वह भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सदस्य बन गये हैं। जामनगर विधायक और रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी घोषणा की है, बता दें कि जडेजा की पत्नी रिवाबा गुजरात के जामनगर से बीजेपी विधायक है।
भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने हाल ही में टी20 इंटरनेशनल से संन्यास का एलान किया था वहीं अब उन्होंने नई पारी की घोषणा की है।
इससे पहले रवींद्र जडेजा को पत्नी रिवाबा जडेजा के साथ कई बार चुनाव प्रचार में देखा गया था और गुजरात चुनाव में वो कई दफा रोड शो भी नजर आए थे और कई कार्यक्रम में भी वहीं अब उन्होंने बीजेपी की सदस्यता ले ली है, देखना है कि आगे जडेजा क्या कदम उठाते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भाजपा की सदस्यता नवीनीकरण
गौर हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भाजपा की सदस्यता के नवीनीकरण के साथ ही दो सितंबर को केंद्र की इस सत्तारूढ़ पार्टी के साल 2024 के सदस्यता अभियान की शुरुआत हो गई है प्रधानमंत्री के बाद अमित शाह,जेपी नड्डा और राजनाथ सिंह ने भी पार्टी द्वारा जारी किये गए मोबाइल नंबर पर मिस्ड कॉल देकर भाजपा में अपनी सदस्यता का नवीनीकरण किया था।
