Olive Ridley Turtle: भारतीय तटरक्षक (ICG) के जहाज ‘विग्रह’ के चालक दल ने लुप्तप्राय प्रजाति के ओलिव रिडले के दो कछुओं को बचाया, जो समुद्र में छोड़ दिये गए करीब 600 किलोग्राम के जाल में उलझे हुए थे। ओलिव रिडले कछुए हर साल फरवरी और मार्च के बीच ओडिशा तट पर लाखों की संख्या में आते हैं।
लुप्तप्राय ओलिव रिडले कछुए
आईसीजी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘भारतीय तटरक्षक के जहाज विग्रह ने भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम-1972 के तहत लुप्तप्राय प्रजाति ओलिव रिडले के दो कछुओं को छुड़ाया, जो लगभग 600 किलोग्राम जाल में उलझे हुए थे। हमारे समुद्री रक्षक समुद्री जैव विविधता की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’ आईसीजी ने इस अभियान की एक तस्वीर और एक वीडियो क्लिप भी साझा की है।
समुद्री जीवों के लिए खतरनाक हैं जाल
भारतीय तटरक्षक बलों ने जाल के कछुओं को बचाया। समुद्र में फेंके गए ऐसे जाल समुद्री जीवन के लिए गंभीर खतरा पैदा करते हैं। अक्सर इन जालों में कछुए, डॉल्फिन और अन्य समुद्री जीव फंस जाते हैं जिसकी वजह से वह चोटिल हो जाते हैं या फिर उनकी मौत हो जाती है।
