देश

निज्जर हत्या केसः कनाडा ने न दिखाए ठोस सबूत, ट्रूडो के बयानों से पहुंचा "नुकसान"- बोले भारतीय उच्चायुक्त

  • Compiled by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 5, 2023, 09:44 AM IST

India-Canada Tension: विदेश मंत्री ने कहा कि दोनों देश एक-दूसरे के संपर्क में हैं और उम्मीद है कि इस विवाद के समाधान का एक रास्ता निकलेगा।

Image

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

Photo : BCCL

India-Canada Tension: कनाडा में भारत के उच्चायुक्त संजय कुमार वर्मा ने कनाडा के साथ राजनयिक गतिरोध पर नई दिल्ली के रुख को दोहराया है। उन्होंने इसके साथ ही ओटावा से खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के संबंध में आरोप का समर्थन करने वाले सबूत जारी करने का आग्रह भी किया। शुक्रवार को भारतीय दूत ने कनाडाई मंच दि ग्लोब एंड मेल के साथ एक साक्षात्कार में यह टिप्पणी की।

वर्मा ने इस बात पर जोर दिया कि निज्जर की हत्या में भारत की कथित संलिप्तता के बारे में कनाडा या उसके सहयोगियों द्वारा भारत को ठोस सबूत नहीं दिखाए गए हैं। उन्होंने आगे बताया जारी जांच को पीएम ट्रूडो के सार्वजनिक बयानों से "नुकसान" पहुंचा है। यह बयान कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की ओर से जून में निज्जर की हत्या में "भारत सरकार के एजेंटों" की संलिप्तता का आरोप लगाने के बाद आया है।

उधर, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को कहा कि भारत और कनाडा के बीच राजनयिक विवाद के समाधान में कूटनीतिक गुंजाइश मौजूद है। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने एक खालिस्तानी अलगाववादी की हत्या में भारतीय एजेंट का हाथ होने का आरोप लगाया था, जिसके बाद से दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हैं।

विदेश मंत्री ने कहा कि दोनों देश एक-दूसरे के संपर्क में हैं और उम्मीद है कि इस विवाद के समाधान का एक रास्ता निकलेगा। उन्होंने कहा कि "संप्रभुता और संवेदनशीलता" एकतरफा नहीं हो सकती। जयशंकर ने 'हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट' में ये बातें कहीं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article