भारतीय सेना होगी और सशक्त; 1 हजार अत्याधुनिक मानव रहित ग्राउंड व्हीकल्स की खरीद के लिए जारी किया RFI

Indian Army: भारतीय सेना ने 1 हजार अत्याधुनिक मानव रहित ग्राउंड व्हीकल्स (UGVs) की खरीद के लिए RFI जारी किया है। सेना द्वारा प्रस्तावित यूजीवी ऐसे होंगे जो रेगिस्तान, मैदानी इलाकों और पहाड़ी क्षेत्रों समेत देश के विविध और कठिन भौगोलिक इलाकों में आसानी से संचालन करने में सक्षम होंगे।

Indian Army Issues RFI: भारतीय सेना ने अपनी परिचालन क्षमताओं को और अधिक आधुनिक और सशक्त बनाने के लिए 1,000 मानव रहित ग्राउंड व्हीकल्स (यूजीवी) की खरीद की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस संबंध में सेना ने एक रिक्वेस्ट फॉर इन्फॉर्मेशन (RFI) जारी की है, जो विशेष रूप से उन भारतीय विक्रेताओं के लिए है जो निगरानी और टोही अभियानों के लिए उन्नत तकनीक से युक्त यूजीवी प्रदान कर सकते हैं।

Indian Army Issues RFI

भारतीय सेना ने जारी किया RFI

कैसे होंगे सेना द्वारा प्रस्तावित ये यूजीवी?

सेना द्वारा प्रस्तावित यूजीवी ऐसे होंगे जो रेगिस्तान, मैदानी इलाकों और पहाड़ी क्षेत्रों समेत देश के विविध और कठिन भौगोलिक इलाकों में आसानी से संचालन करने में सक्षम होंगे। ये वाहन अत्याधुनिक कैमरों, थर्मल इमेजिंग सेंसर और अन्य निगरानी उपकरणों से लैस होंगे, जिससे किसी भी अभियान के दौरान सटीक और वास्तविक समय की जानकारी जुटाई जा सकेगी। इसके साथ ही ये वाहन गोला-बारूद, दवाइयां और अन्य जरूरी सामान ले जाने में भी सक्षम होंगे जिससे रसद सहायता को और सशक्त किया जा सकेगा।

End of Feed