देश

बारामूला में सेना ने नाकाम की घुसपैठ की कोशिश, भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद; उरी में 2 आतंकी ढेर

Baramulla: भारतीय सेना की चिनार कोर ने जम्मू और कश्मीर के बारामूला जिले से कई हथियार और गोला-बारूद बरामद किए हैं। ब्रिगेडियर मयंक शुक्ला के मुताबिक दो एके सीरीज राइफलें, पांच मैगजीन, एक पिस्तौल, दस किलोग्राम आरसीआईईडी बरामद किए गए हैं।

Image

सेना ने बारामूला से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया

Photo : ANI

Pahalgam Terrorist Attack: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना की चिनार कोर ने जम्मू और कश्मीर के बारामूला जिले से कई हथियार और गोला-बारूद बरामद किए हैं। एक्स पर पोस्ट करते हुए चिनार कोर ने कहा कि उन्होंने जिले से दो एके सीरीज राइफलें, पांच मैगजीन, एक पिस्तौल, दस किलोग्राम आरसीआईईडी बरामद किए हैं। चिनार कोर ने कहा कि अब आतंकवादियों की तलाश चल रही है। बता दें, पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद सुरक्षा बलों ने कश्मीर घाटी में आतंकवादियों को खत्म करने के लिए अभियान शुरू किया है।

161 इंफेंट्री ब्रिगेड ने 2 आतंकियों को किया ढेर

बारामूला में मंगलवार रात शुरू किए गए घुसपैठ विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच भारी गोलीबारी हुई। 161 इंफेंट्री ब्रिगेड के कमांडर ब्रिगेडियर मयंक शुक्ला के मुताबिक मंगलवार रात घुसपैठ विरोधी अभियान चलाया गया। सुरक्षा बलों को उरी सेक्टर में पाकिस्तानी आतंकवादियों की हरकत की सूचना मिली थी। 22 और 23 अप्रैल की दरम्यानी रात को भारतीय सेना को उरी नाला के पास एक लॉन्चपैड पर आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। एलओसी के पास आतंकवादियों की हरकत पर नजर रखी गई और जब वे लगभग 3 बजे एलओसी पार कर गए। दो घंटे तक लगातार गोलीबारी के बाद सुरक्षा बलों ने घात लगाकर हमला किया और दो आतंकवादियों को मार गिराया। दोनों आतंकवादियों के पास से 2 एके राइफल , एक 9 एमएम चीनी पिस्तौल, मैगजीन और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया।

ब्रिगेडियर शुक्ला ने बताया कि हमारे निगरानी ड्रोन और घात लगाने वाले दलों को फिर से तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को पर्यटकों पर आतंकवादियों द्वारा किए गए कायराना हमले में 26 लोग मारे गए। पहलगाम के बैसरन मैदान में मंगलवार को आतंकवादियों द्वारा किया गया यह हमला 2019 के पुलवामा हमले के बाद घाटी में सबसे घातक हमलों में से एक है जिसमें 40 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए थे। यह हमला 2019 में अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद क्षेत्र में सबसे बड़े आतंकी हमलों में से एक था।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!