गलवान में अब चीन की नहीं गलेगी.. LAC के पास भारतीय फौज हुई एक्टिव

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Mar 4, 2023, 08:38 AM IST

चीन की सीमा पर लद्दाख के गलवान घाटी में भारतीय सेना अपनी गतिविधि बढ़ा दी है। घोड़ों और खच्चरों पर वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के पास मुस्तैदी से दुश्मनों को माकूल जवाब देने के लिए तैनात है।

लद्दाख के गलवान घाटी में भारतीय सेना ने अपनी गतिविधियां बढ़ा दी हैं। हाल के महीनों में घोड़ों और खच्चरों पर वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के पास के क्षेत्रों का सर्वे किया और जमी हुई पैंगोंग झील के ऊपर हाफ मैराथन जैसी कई गतिविधिया की हैं। इस साथ ही न्यूनतम तापमान में पूरे जोश के साथ क्रिकेट भी खेला। चीन की सीमा पर भारतीय सेना का जुनून देखने लायक है। गौर हो कि पूर्वी लद्दाख के गलवान घाटी में 15 जून 2020 को भारतीय सेना और चीन के सैनिकों के बीच झड़प हुई थी। उसके बाद से इस इलाके को लेकर दोनों देशों के तनाव बना हुआ है।

End of Feed