28-29 अक्टूबर तक पीछे हट जाएंगे भारत-चीन के सैनिक, गश्ती का फैसला अभी केवल देपसांग-डेमचोक पर होगा लागू

LAC : वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर तनाव कम करने के लिए भारत और चीन की तरफ से कदम उठाए जा रहे हैं। समाचार एजेंसी एएनआई ने सेना के सूत्रों के हवाले से कहा है कि 28-29 अक्टूबर तक गतिरोध वाले स्थलों से भारत और चीन के सैनिकों की पीछे हटने की प्रक्रिया 28-29 अक्टूबर तक पूरी हो जाएगी।

LAC : वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर तनाव कम करने के लिए भारत और चीन की तरफ से कदम उठाए जा रहे हैं। समाचार एजेंसी एएनआई ने सेना के सूत्रों के हवाले से कहा है कि 28-29 अक्टूबर तक गतिरोध वाले स्थलों से भारत और चीन के सैनिकों की पीछे हटने की प्रक्रिया 28-29 अक्टूबर तक पूरी हो जाएगी। मौजूदा बातचीत में पेट्रोलिंग का फैसला केवल देपसांग और डेमचोक के लिए हुआ है।

LAC

भारत और चीन के बीच हुआ है गश्ती करार। -फाइल फोटो

अभी केवल देपसांग-डेमचोक पर फैसला

सेना के सूत्रों ने कहा है कि भारत और चीन के बीच हाल ही में जो करार हुआ है, वह केवल देपसांग और डेमचोक के लिए है, यह करार अन्य गतिरोध वाले जगहों पर लागू नहीं होगा। इन दोनों जगहों पर दोनों तरफ के सैनिक पीछे हटते हुए अप्रैल 2020 से पहले की स्थिति में आएंगे। ये सैनिक वहां तक गश्ती करेंगे जहां तक वे अप्रैल 2020 तक गश्ती करते आए हैं। इसके अलावा मौके पर तैनात कमांडरों के बीच नियमित रूप से बैठकें होती रहेंगी।

End of Feed