इंफाल के पास देखे गए UFO को लेकर IAF अलर्ट, उतारे गए 2 राफेल लड़ाकू विमान

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Nov 20, 2023, 01:14 PM IST

सूत्रों के मुताबिक, इंफाल हवाई अड्डे के पास यूएफओ के बारे में सूचना मिलने के तुरंत बाद पास के एयरबेस से एक राफेल लड़ाकू विमान को यूएफओ की तलाश के लिए भेजा गया।

UFO in Imphal: रविवार को इंफाल हवाई अड्डे के पास अज्ञात उड़ने वाली वस्तु यानि यूएफओ (UFO) देखे जाने की सूचना के बाद भारतीय वायु सेना भी अलर्ट मोड में है। इस सूचना के मिलने के तुरंत बाद वायुसेना ने यूएफओ खोजने के लिए अपने दो राफेल लड़ाकू विमान भेजे। इंफाल हवाईअड्डे पर यूएफओ देखे जाने की घटना दोपहर करीब 2:30 बजे हुई जिसके बाद रविवार को कुछ कमर्शियल उड़ानें भी प्रभावित हुईं।

Rafale Jets

यूएफओ की तलाश में राफेल जेट्स

राफेल लड़ाकू विमानों को यूएफओ की तलाश में भेजा गया

रक्षा सूत्रों ने एएनआई को बताया, इंफाल हवाई अड्डे के पास यूएफओ के बारे में सूचना मिलने के तुरंत बाद पास के एयरबेस से एक राफेल लड़ाकू विमान को यूएफओ की तलाश के लिए भेजा गया। उन्होंने कहा कि उन्नत सेंसर से लैस विमान ने यूएफओ की तलाश के लिए संदिग्ध क्षेत्र के ऊपर निचले स्तर पर उड़ान भरी, लेकिन उसे वहां कुछ नहीं मिला। उन्होंने बताया कि पहले विमान के वापस लौटने के बाद एक और राफेल लड़ाकू विमान भेजा गया, लेकिन व्यापक खोजबीन के बाद यूएफओ को कहीं नहीं देखा गया।

End of Feed