देश

राजद कार्यकर्ताओं का गजब कारनामा, छठ घाट पर लालू- तेजस्वी की लगाई प्रतिमा, की पूजा-अर्चना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 20, 2023, 01:42 PM IST

Bihar News: भगवानपुर के कीरतपुर राजाराम गांव में राजद कार्यकर्ताओं ने पहले छठ घाट पर राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की प्रतिमा स्थापित की और फिर पूजा-अर्चना की।

Image

छठ घाट पर लगाई गई लालू व तेजस्वी यादव की प्रतिमा

Photo : Twitter

Bihar News: लोक आस्था का महापर्व छठ सोमनाथ को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही संपन्न हो गया। इस मौके पर बिहार से लेकर उत्तर प्रदेश और देश के कई राज्यों में छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दी गई। छठ व्रतियों ने सूर्य को अर्घ्य देकर छठी मईया से मंगल की कामना की।

इसी बीच बिहार में राजद पार्टी के कार्यकर्ताओं का एक अजीबो-गरीब कारनामा भी देखने को मिला। दरअसल, वैशाली जिले में राजद कार्यकर्ताओं ने छठ घाट पर लालू यादव और तेजस्वी यादव की ही प्रतिमा स्थापित कर दी और उनकी पूजा-अर्चना भी कर डाली। अब इस घटना की चर्चा क्षेत्र में खूब हो रही है।

तेजस्वी यादव के नाम पर किया गया छठ घाट का नामकरण

भगवानपुर के कीरतपुर राजाराम गांव में राजद कार्यकर्ताओं ने पहले छठ घाट पर राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की प्रतिमा स्थापित की और फिर पूजा-अर्चना की। इस क्रम में इस छठ घाट का नामकरण भी तेजस्वी यादव के नाम पर कर दिया गया। लालू-तेजस्वी की छठ घाट पर प्रतिमा लगाए जाने की चर्चा इलाके में खूब हो रही है, इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। राजद कार्यकर्ताओं ने छठ मैया से तेजस्वी यादव को जल्द मुख्यमंत्री बनाने की कामना भी की है।

छठी मईया से की तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने की कामना

राजद कार्यकर्ता केदार यादव ने कहा कि गरीबों को आवाज देने वाले लालू प्रसाद यादव एवं बेरोजगारों को रोजगार देने वाले तेजस्वी यादव की यहां प्रतिमा लगाकर छठ मैया की पूजा की गई। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद ने समाज में निचले तबकों के लिए जितना किया है, वह कोई नहीं कर सकता। छठी मैया तेजस्वी यादव को बिहार के मुख्यमंत्री बना दें, यही कामना है, जिससे बिहार का विकास हो सके। यादव इस कामना को लेकर दंडवत करते छठ घाट तक पहुंचे थे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article